फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   officer punished for taking selie in DM meeting

डीएम की मीटिंग में सेल्फी लेना अधिकारी को पड़ा भारी

Mon, 09 Nov 2015 05:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी Updated Mon, 09 Nov 2015 05:30 PM IST
विज्ञापन
officer punished for taking selie in DM meeting

बाराबंकी में मीटिंग के दौरान मोबाइल पर वाट्सअप चलाना और सेल्फी लेना खंड विकास अधिकारी को भारी पड़ गया। जिलाधिकारी ने उनको तत्काल प्रभाव से हटाते हुए मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है।

विज्ञापन


इनके स्थान पर हाल ही में गैरजनपद से आए एक खंड विकास अधिकारी की तैनाती भी कर दी गई है।
सूरतगंज ब्लॉक में तैनात खंड विकास अधिकारी उमाशंकर सिंह को तत्काल प्रभाव से हटाते हुए मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।

आरोप है कि जिलाधिकारी द्वारा बुलाई गई एक मीटिंग में उनके निर्देशों को सुनने के बजाए बीडीओ साहब मोबाइल पर वाट्सअप चलाने में ही व्यस्त रहे। इसके अलावा इनसे जो जानकारी मांगी गई वह भी नहीं दे पाए।

विज्ञापन

डीएम दे रहे थे जरूरी निर्देश, वो ले रहे थे सेल्फी

officer punished for taking selie in DM meeting

मीटिंग में जिस समय जिलाधिकारी आवश्यक निर्देश दे रहे थे उस समय से मोबाइल पर अपनी सेल्फी ले रहे थे। जिलाधिकारी को ये बात नागवार गुजरी। जिस पर उन्होंने बीडीओ सूरतगंज को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।

इनके स्थान पर गैरजनपद से आए सुशांत सिंह को सूरतगंज ब्लॉक का नया बीडीओ बनाया गया है। बीडीओ सूरतगंज को हटाकर मुख्यालय से संबद्ध किए जाने की पुष्टि डीडीओ एके सिंह ने की है।

इसके अलावा यहां पर एडीओ पंचायत का पद रिक्त चल रहा था। जिस पर डीपीआरओ ने यहां पर दिनेश कुमार वर्मा की तैनाती जिलाधिकारी की अनुमति के बाद कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed