फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Occupation removed from 1.5 lakh sq ft Nazul land in Dalibagh

Lucknow News: डालीबाग में डेढ़ लाख वर्ग फीट नजूल भूमि से हटाया कब्जा

Wed, 17 Sep 2025 02:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Occupation removed from 1.5 lakh sq ft Nazul land in Dalibagh
अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर।
लखनऊ। एलडीए ने मंगलवार को डालीबाग में विरोध के बीच करीब 1.59 वर्ग फीट नजूल भूमि से अवैध कब्जा हटाया। बालू अड्डा के पास बटलरगंज मोहल्ले में स्थित इस बेशकीमती भूमि पर कई वर्षों से अवैध कब्जे थे। अभियान के दौरान 80 से अधिक अवैध कब्जे हटाकर जमीन खाली कराई गई। एलडीए के सचिव विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि बालू अड्डे के पास बटलरगंज मोहल्ले में स्थित नजूल भूखंड संख्या 38, 39, 40 नूर सहकारी समिति को वर्ष 1987 में लीज पर दिया गया था। समिति ने स्थल पर किसी भी प्रकार का कोई निर्माण व विकास कार्य नहीं कराया और स्थल पर अवैध कब्जे हो गए। लीज अवधि समाप्त होने पर समिति के पक्ष में किए गए आवंटन को निरस्त कर दिया गया। जिसके बाद जमीन पर अनधिकृत रूप से काबिज अवैध कब्जेदारों को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई।
विज्ञापन

इस क्रम में स्थल पर मुनादी कराते हुए सभी अवैध कब्जेदारों को जगह खाली करने का पर्याप्त समय दिया गया। मंगलवार को नजूल अधिकारी प्रभाकर सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची नजूल व प्रवर्तन अनुभाग की टीम ने अभियान चलाया। तहसीलदार हेमचंद्र तिवारी ने बताया कि मौके पर कब्जेदार फर्नीचर व कबाड़ आदि का व्यवसाय कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed