{"_id":"5bd6ad55bdec22174b2c2b86","slug":"obc-students-to-get-scholarship-before-diwali","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ओबीसी के छह लाख स्टूडेंट्स को मिलेगा दिवाली का तोहफा, बकाया राशि मिलने का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओबीसी के छह लाख स्टूडेंट्स को मिलेगा दिवाली का तोहफा, बकाया राशि मिलने का रास्ता साफ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:19 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी सरकार ओबीसी के करीब छह लाख विद्यार्थियों को जल्द ही दिवाली का तोहफा दे सकती है। सरकार उन्हें पिछले वित्त वर्ष की बकाया राशि का जल्द भुगतान करने की तैयारी में है। इसके लिए 85 करोड़ रुपये जारी करने से संबंधित फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय भेज दी गई है।
दरअसल, वित्त वर्ष 2017-18 में छात्रवृत्ति के ऑनलाइन आवेदन करने वालों से जमा शुल्क की रसीद भी अपलोड करने को कहा गया था। चूंकि बीच सत्र में आवेदन किया गया था, इसलिए तब तक छात्रों ने संस्थान को अधूरी फीस का ही भुगतान किया था और ऐसे में उन्होंने उसी रसीद को अपलोड कर दिया।
इससे भुगतान भी उतना ही किया गया, जितनी राशि की रसीद लगाई गई थी। अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक 5.97 लाख विद्यार्थियों को निर्धारित राशि से कम भुगतान हुआ। इतना ही नहीं करीब दो हजार छात्रों ने तब तक फीस ही जमा नहीं की थी। इसलिए उनके खातों में कोई राशि नहीं गई। इस तरह से 5.99 लाख छात्रों को 85 करोड़ रुपये का कम भुगतान हुआ। ं

पूरी की जा रही प्रक्रिया
एक अगस्त को मामला मुख्यमंत्री के सामने उठने के बाद सीएम ने पूरा भुगतान न पाने वाले सभी पात्र बच्चों के लिए निर्धारित शुल्क प्रतिपूर्ति का भुगतान महीने भर के भीतर करने के निर्देश दिए थे। लेकिन, जब इस बैठक का कार्यवृत्त जारी हुआ तो इसमें उच्चाधिकारियों के स्तर से पूरा भुगतान न पाने वाले छात्रों की जगह ‘ट्रांजेक्शन फेल्योर’ से पूरा भुगतान न पाने वाले छात्रों को लाभ देने का उल्लेख किया गया।
इससे 85 करोड़ रुपये की जगह महज 4.5 करोड़ ही जारी हो सके। अमर उजाला ने 22 अक्तूबर के अंक में कार्यवृत्त में हुए इस गड़बड़ी को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद सीएम योगी ने इस पर नाराजगी जताते हुए बजट जारी करने के निर्देश दिए। सूत्रों के मुताबिक, संबंधित फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दी गई है। सीएम केदस्तखत के बाद बजट जारी कर दिया जाएगा।
प्रमुख सचिव, पिछड़ा वर्ग कल्याण महेश गुप्ता ने बताया कि कम राशि पाने वाले छात्रों को भुगतान के लिए प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इससे ज्यादा वह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं।