फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Oath taking ceremony: Second helipad prepared for PM in 24 hours, after dial 112 helipad built for PM at football ground near Ikana

शपथ ग्रहण समारोह : 24 घंटे में तैयार किया पीएम के लिए दूसरा हेलीपैड, स्वतंत्र देव ने लिया शपथ ग्रहण की तैयारियों का जायजा

Thu, 24 Mar 2022 12:25 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 24 Mar 2022 12:25 PM IST
सार

शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए इकाना स्टेडियम परिसर के अलावा आसपास की सफाई व जंगली झाड़ियां खत्म करने के लिए करीब 1200 कर्मचारी अंबेडकर पार्क स्मारक समिति के लगाए गए हैं। इन कर्मचारियों ने केवल 48 घंटे में इकाना स्टेडियम परिसर के अलावा सीजी सिटी के आसपास के इलाके चमकाने का काम करके दिखाया है।

विज्ञापन
Oath taking ceremony: Second helipad prepared for PM in 24 hours, after dial 112 helipad built for PM at football ground near Ikana
वायु सेना के एमआई 15 हेलीकॉप्टर को उतारकर हेलीपैड का किया गया ट्रायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

25 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। इसके लिए पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों ने केवल 24 घंटे में इकाना स्टेडियम से सटे निर्माणाधीन फुटबाल स्टेडियम में तीन नए हेलीपैड बना दिए। बुधवार को दोपहर में वायु सेना के एमआई 15 हेलीकॉप्टर को उतारकर हेलीपैड का ट्रायल भी किया गया।

विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी ने बताया कि पूर्व में डायल 112 के पास मौजूद एक खाली जमीन पर हेलीपैड प्रधानमंत्री के उपयोग के लिए बनाया गया था। सुरक्षा कारणों से इस जगह को अब उपयोग नहीं किया जा रहा है। ऐसे में नई जगह फुटबाल स्टेडियम की निर्माणाधीन साइट को चुना गया। पूर्व में बने डायल 112 में हेलीपैड जहां अन्य विशिष्ट अतिथियों के लिए आरक्षित रखे गए हैं। वहीं इन स्थाई हेलीपैड का उपयोग बाद में भी किया जा सकेगा। फुटबाल स्टेडियम में तीन हेलीपैड बनाए गए हैं। इनमें से एक प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर और बाकी दो सुरक्षाबलों के हेलीकॉप्टर के उतरने के लिए बनाए गए हैं।
विज्ञापन


48 घंटे में पूरा इलाका किया साफ
शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए इकाना स्टेडियम परिसर के अलावा आसपास की सफाई व जंगली झाड़ियां खत्म करने के लिए करीब 1200 कर्मचारी अंबेडकर पार्क स्मारक समिति के लगाए गए हैं। इन कर्मचारियों ने केवल 48 घंटे में इकाना स्टेडियम परिसर के अलावा सीजी सिटी के आसपास के इलाके चमकाने का काम करके दिखाया है। इनकी मेहनत से पूरा इलाका अब साफ  सुथरा दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वतंत्र देव ने लिया शपथ ग्रहण की तैयारियों का जायजा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम पहुंचकर 25 मार्च को प्रस्तावित शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। स्वतंत्र देव ने मंच व्यवस्था, स्टेडियम में अतिथियों और कार्यकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था को देखा और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में सबसे बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। इससे पहले लखनऊ के प्रभारी महामंत्री गोविंद शुक्ला ने स्टेडियम में समारोह की तैयारियों में नियुक्त कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली। स्वतंत्र देव के साथ अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी, लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश, प्रदेश महामंत्री अश्विनी त्यागी और प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed