फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Oath ceremony of women sepoy in Lucknow.

वर्दी का मान रखने की शपथ लेकर 488 महिला सिपाही ड्यूटी पर रवाना

Fri, 14 Apr 2017 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 14 Apr 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
Oath ceremony of women sepoy in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

लखनऊ के रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग सेंटर (आरटीसी) में प्रशिक्षण लेने वाली 2016-17 बैच की 488 महिला सिपाहियों ने बृहस्पतिवार सुबह दीक्षांत परेड के मौके पर वर्दी का मान रखने और ईमानदारी से कर्त्तव्य निभाने की शपथ ली। इस मौके पर आईजी जोन ए. सतीश गणेश ने परेड का मान-प्रणाम ग्रहण करते हुए महिला सिपाहियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन


एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि राजधानी के आरटीसी में पहली बार महिला सिपाहियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ है। आठ महीने की ट्रेनिंग में 10 जिलों की महिला सिपाहियों की आंतरिक व वाह्य विषयों की अंतिम परीक्षा हुई थी जिसमें सभी उत्तीर्ण घोषित हुई हैं। इन्हें शारीरिक एवं मानसिक मजबूती का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन


विपरीत परिस्थितियों में खुद को कैसे दृढ़ और संतुलित बनाएं, इस पर विशेष ट्रेनिंग दी गई है। सामान्य प्रशिक्षण में असलहों के संचालन और रख-रखाव के अलावा घुड़सवारी और बाइक राइडिंग भी सिखाई गई। ज्ञानवर्द्धन के लिए समय-समय पर प्रशिक्षित और योग्य वक्ताओं को बुलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर महिला सिपाहयों ने कदमताल कर भव्य परेड का प्रदर्शन किया। आईजी जोन और एसएसपी के अलावा डीआईजी रेंज प्रवीण कुमार ने महिला सिपाहियों के बेहतर भविष्य की कामना की। उन्हें ईमानदारी से कर्त्तव्य निभाने का पाठ पढ़ाया।

अच्छे प्रदर्शन पर किया गया सम्मानित

Oath ceremony of women sepoy in Lucknow.
सिपाहियों को सलामी देतीं मंजिल सैनी - फोटो : amar ujala

एसएसपी ने बताया कि ट्रेनिंग पूरी करने के बाद महिला सिपाहियों को उनकी तैनाती के जनपद रवाना कर दिया गया है। इस मौके पर आईजी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सिपाहियों को पुरस्कृत भी किया।

विशेष प्रशिक्षक नागरिक पुलिस के दरोगा शिव कुमार शर्मा और विशेष आईटीआई प्रशिक्षक मुख्य आरक्षी (प्रोन्नत) कैफुल बरा और विशेष पीटीआई प्रशिक्षक सिपाही शहाना बेगम को सम्मानित किया गया। दीक्षांत परेड में प्रथम परेड कमांडर रिजर्व आरक्षी शहाना बेगम, द्वितीय परेड कमांडर रिजर्व आरक्षी रोली सिंह, तृतीय परेड कमांडर रिजर्व आरक्षी लक्ष्मी देवी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

एसएसपी ने बताया कि एएसपी पुलिस लाइंस डॉ. मीनाक्षी गुप्ता, सीओ कैसरबाग व लाइंस अवधेश कुमार पांडेय, पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय व प्रशिक्षण ममता कुरील, आरआई प्रथम शिव प्रताप सिंह, आरआई द्वितीय रामलखन मिश्रा, आरटीसी प्रभारी इंस्पेक्टर यादवेंद्र सिंह यादव, इंस्पेक्टर महेंद्र प्रताप सिंह के साथ ही प्रशिक्षक स्टाफ का विशेष योगदान रहा। दीक्षांत समारोह में राजधानी पुलिस के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

इन जिलों की महिला सिपाही ने लिया प्रशिक्षण

Oath ceremony of women sepoy in Lucknow.

रायबरेली-89
कानपुर नगर-71
हरदोई-60
प्रतापगढ़-55
सीतापुर-51

उन्नाव-49
कानपुर देहात-39
खीरी-37
फतेहगढ़-33
अमेठी-4

इन्हें मिला प्रथम स्थान
प्रथम समूह में कंचनलता, द्वितीय समूह में सीमा सिंह, तृतीय समूह में आरती यादव, चतुर्थ समूह में अंजली पटेल, पंचम समूह में संजू राय, षष्ठम समूह में सुधा यादव, सप्तम समूह में स्वारिका, अष्टम समूह में राधिका यादव, पदाधि प्रशिक्षण में आकांक्षा मिश्रा, शस्त्र प्रशिक्षण में ज्योति यादव, शारीरिक प्रशिक्षण में सविता देवी, फील्ड क्राफ्ट में साक्षी, विविध प्रशिक्षण में प्रियंका यादव, साक्षात्कार में ज्योति यादव और सर्वांग सर्वोत्तम में प्रीति देवी ने प्रथम स्थान हासिल किया। आरटीसी प्रशिक्षण अधिकारियों और कर्मचारियों को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed