फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nutritionist at aaganbadi centres

20 हजार न्यूट्रिशन काउंसलर होंगी नियुक्त

Mon, 23 Sep 2013 07:29 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/लखनऊ Updated Mon, 23 Sep 2013 07:29 AM IST
विज्ञापन
Nutritionist at aaganbadi centres

बच्चों व महिलाओं में कुपोषण की बढ़ रही समस्या को देखते हुए सरकार अब आंगनबाड़ी केंद्रों में न्यूट्रिशन काउंसलर रखने जा रही है।

विज्ञापन


ये काउंसलर ग्रामीण इलाकों में महिलाओं को साफ-सफाई व खान-पान के बारे में जागरूक करेंगी। पहले चरण में 41 जनपदों के 80 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों में 20 हजार काउंसलरों की नियुक्ति होनी है।
विज्ञापन


यानी एक न्यूट्रिशन काउंसलर के जिम्मे चार आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे। इन जनपदों में राजधानी लखनऊ सहित अवध के बाराबंकी, फैजाबाद, रायबरेली व उन्नाव शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे तीन के अनुसार यूपी में 42 प्रतिशत बच्चे कम वजन व कुपोषण के शिकार हैं। कुपोषित बच्चों में सामान्य बच्चों की तुलना में मृत्यु की संभावना नौ गुना अधिक होती है।

इस समस्या को देखते हुए सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों में न्यूट्रिशन काउंसलर रखने का निर्णय किया है। केंद्र सरकार की समन्वित बाल विकास योजना के तहत ही इन्हें रखा जाएगा।


राज्य सरकार के इस प्रोजेक्ट को केंद्र से मंजूरी भी मिल गई है। योजना में केंद्र सरकार 75 प्रतिशत अनुदान देगी जबकि 25 प्रतिशत हिस्सा प्रदेश सरकार को देना होगा।


काउंसलरों को सरकार प्रतिमाह तीन हजार रुपये मानदेय देगी। इनकी नियुक्ति किस प्रकार की जाए? इनकी शैक्षिक अर्हता क्या हो? इस पर प्रदेश सरकार ने केंद्र से दिशा-निर्देश मांगे हैं। निर्देश मिलते ही सरकार नियुक्तियां कर देगी।

हालांकि न्यूट्रिशन काउंसलर आस-पास के गांव की ही पढ़ी-लिखी लड़कियों को बनाए जाने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed