फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   nutrition food should be distribute orders cm yogi adityanath

योगी सरकार का फैसला, कुपोषित बच्चों को सीलबंद पैकेट में ही बांटा जाए पोषाहार

Wed, 19 Apr 2017 03:25 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Wed, 19 Apr 2017 03:25 PM IST
विज्ञापन
 nutrition food should be distribute orders cm yogi adityanath
डेमो - फोटो : demo pic

राज्य सरकार ने प्रदेश में कुपोषित बच्चों को दिए जा रहे पोषाहार को सीलबंद पैकेट में ही बांटने का फैसला किया है। इस पैकेटबंद पोषाहार का पानी, दूध या जूस के साथ खाने में इस्तेमाल हो सकेगा।

विज्ञापन


इससे जहां कुपोषित बच्चों को स्वच्छता के साथ संतुलित आहार मिलेगा, वहीं प्रदेश में कुपोषण की स्थिति में भी तेजी से कमी आएगी। इतना ही नहीं, बाजार में पोषाहार की अवैध बिक्री रोकने के लिए भी कड़े कदम उठाने का निर्णय किया गया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को शास्त्री भवन में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठक में विभागीय अधिकारियों को यह निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां बता दें कि पोषाहार वितरण में घपले को लेकर हाल ही ‘अमर उजाला’ ने खास मुहिम चलाई थी। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि अक्सर देखा गया है कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर मुफ्त बांटे जाने वाला बच्चों का पोषाहार गलत तरीके से बाजार में बेच दिया जाता है। अब इन पैकेटों पर ‘नॉट फॉर सेल’ लिखा रहेगा, ताकि इस पोषाहार को बाजार में न बेचा जा सके।

यूपी को रैबीज फ्री बनाने का फैसला

 nutrition food should be distribute orders cm yogi adityanath
सीएम योगी आदित्यनाथ
वहीं मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को बताया कि पीलीभीत में 15 साल से बंद चीनी मिल को पीपीपी मोड पर संचालित किया जाएगा। इस संबंध में जरूरी कार्यवाही जल्द ही पूरी कर ली जाएगी।

केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने प्रदेश में अवैध बूचड़खानों पर रोक लगाने के लिए उठाए गए कदमों की तारीफ की। मुख्यमंत्री ने कहा कि बूचड़खानों पर रोक के मामले में सर्वोच्च न्यायालय और एनजीटी के दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है।

जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे खुद बूचड़खानाें का निरीक्षण करें। साथ ही सुनिश्चित करें कि लाइसेंस की शर्तों के अनुसार ही बूचड़खाने चलें।

मेनका ने कहा कि वन विभाग पौधों को प्लास्टिक की थैलियों के बजाय मशीन से बने गोबर के गमलों में उगाने का सुझाव दिया। इसके अलावा श्मशान भूमियों में गाय के गोबर से बने कंडों के इस्तेमाल पर भी जोर दिया। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इन मशीनों का परीक्षण किए जाने के निर्देश दिए।

प्रदेश में एनीमल वेलफेयर बोर्ड के गठन और यूपी को रैबीज फ्री बनाने के लिए आवारा कुत्तों पर नियंत्रण संबंधी केंद्रीय मंत्री के सुझाव पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिए।

बैठक में महिला कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनुपमा जैसवाल, महिला कल्याण राज्य मंत्री स्वाति सिंह तथा वरिष्ठ अफसर मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed