{"_id":"605b4b9d9cc7185cce0e4773","slug":"nutrition-allowance-scheme-for-tb-patients-confined-to-paper-lallu","type":"story","status":"publish","title_hn":"कागजों तक सिमटी टीबी मरीजों को पोषण भत्ते की योजना : लल्लू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कागजों तक सिमटी टीबी मरीजों को पोषण भत्ते की योजना : लल्लू
Wed, 24 Mar 2021 07:54 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 24 Mar 2021 07:54 PM IST
विज्ञापन
अजय कुमार लल्लू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि केंद्र सरकार की टीबी के मरीजों को हर महीने इलाज के साथ पोषण भत्ते के रूप में 500 रुपये दिए जाने की योजना कागजों तक सिमट कर रह गई है। टीबी के मरीजों को उचित इलाज भी नहीं मिल पा रहा है। यही कारण है कि देश में हर साल 4 लाख से ज्यादा लोगों की मौतें टीबी से हो रही हैं।
लल्लू ने कहा कि उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं पहले से ही वेंटिलेटर पर हैं। यहां अस्पतालों में न तो डॉक्टर हैं और न ही नर्स। देश का हर पांचवां टीबी से संक्रमित मरीज उत्तर प्रदेश से है। वर्ष 2019 में देश में चिह्नित मरीजों की संख्या 24 लाख 1 हजार 589 थी, जबकि यूपी में 4 लाख 87 हजार 653 मरीज मिले थे।