Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nurses become the eyes and hands of doctors, play an important role in saving lives

Lucknow News: डॉक्टर की आंख-हाथ बनी नर्सें, जान बचाने में अहम भूमिका

Tue, 12 May 2026 02:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Nurses become the eyes and hands of doctors, play an important role in saving lives
नर्सिंग ऑफिसर सुनीता पॉल।
लखनऊ। अस्पताल में कार्यरत नर्सें महिला के गर्भधारण से लेकर नवजात की पहली किलकारी तक मां और बच्चे की सुरक्षा की सबसे मजबूत आधारशिला हैं। डॉक्टर और नर्स मिलकर हर उस मासूम की जिंदगी बचाने की जद्दोजहद करते हैं, जिसमें धड़कन बाकी है। सच तो यह है कि नर्सेज चिकित्सा जगत की 'आंखें, हाथ और सबसे बड़ा सहारा' हैं, जिनके बिना संपूर्ण उपचार की कल्पना भी बेमानी है। अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस के अवसर पर पेश है डफरिन अस्पताल की समर्पित नर्सों के अनुभव साझा करती एक विशेष रिपोर्ट।
विज्ञापन


प्रसव कक्ष: उम्मीद और जिम्मेदारी का संगम

डफरिन अस्पताल के लेबर रूम में तैनात नर्सिंग ऑफिसर सुनीता पॉल बताती हैं कि बच्चे का जन्म एक ऐसा संवेदनशील पल है, जहां उम्मीद और जिम्मेदारी साथ चलती है। वह कहती हैं कि प्रसव से पहले ही हमारी तैयारी युद्ध स्तर पर होती है। लेबर रूम का तापमान नियंत्रित करना, उपकरणों का स्टरलाइजेशन (कीटाणुशोधन) और वार्मर को तैयार रखना हमारी प्राथमिकता होती है, ताकि जन्म लेते ही बच्चे को मां के गर्भ जैसी गर्माहट मिल सके।
विज्ञापन


नियमों के अनुसार, स्वस्थ बच्चे के जन्म के करीब एक मिनट बाद नाल काटी जाती है और तत्काल उसे मां के सीने से लगाकर स्तनपान शुरू कराया जाता है। इससे बच्चे को अतिरिक्त रक्त मिलता है और भविष्य में एनीमिया (खून की कमी) का खतरा कम हो जाता है। यदि नवजात को कोई समस्या हो, तो नर्सें तत्काल प्राथमिक उपचार देकर उसे स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) शिफ्ट करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएनसीयू : हर मिनट की निगरानी और कंगारू केयर

एसएनसीयू में कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर आभा के अनुसार, बीमार या कमजोर नवजात के लिए शुरुआती हर मिनट कीमती होता है। यहां नर्सें न केवल बच्चे का शुगर लेवल, ऑक्सीजन और अन्य पैरामीटर जांचती हैं, बल्कि डॉक्टरों के निर्देशन में पल-पल की निगरानी भी करती हैं।आभा बताती हैं कि समय से पहले जन्मे या कम वजन वाले बच्चों के लिए कंगारू मदर केयर किसी वरदान से कम नहीं है। नर्सेज माताओं और परिजनों को प्रशिक्षित करती हैं कि बच्चे को दिन में कम से कम 16 घंटे सीने से लगाकर रखना चाहिए (एक बार में न्यूनतम दो घंटे)। यह गर्माहट बच्चे को जीवन देती है। खास बात यह है कि 14 वर्ष से अधिक आयु का परिवार का कोई भी स्वस्थ सदस्य यह देखभाल दे सकता है।

नर्सिंग ऑफिसर सुनीता पॉल।

नर्सिंग ऑफिसर सुनीता पॉल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed