{"_id":"695c2acd02d99a63da02af20","slug":"nurse-molested-on-her-first-day-of-employment-accused-arrested-lucknow-news-c-13-lko1096-1546145-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नाैकरी के पहले दिन ही नर्स से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नाैकरी के पहले दिन ही नर्स से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
Tue, 06 Jan 2026 02:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
आरोपी केशरी नंदन गोस्वामी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। कृष्णानगर के बाराबिरवा स्थित गजानन अस्पताल में कर्मचारी पर स्टाफ नर्स के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है। घटना तीन जनवरी की रात की बताई जा रही है।
पीड़ित युवती ने किसी तरह परिजनों को फोन कर मदद के लिए बुलाया। वहां पहुंचने पर परिजनों से दो डॉक्टरों ने अभद्रता की। पीड़िता के मामा की शिकायत पर कृष्णानगर थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है।
इंस्पेक्टर कृष्णानगर पीके सिंह के अनुसर, राजाजीपुरम निवासी युवती ने तीन जनवरी को ही गजानन अस्पताल में बतौर स्टाफ नर्स की नौकरी जॉइन की थी। उनकी रात आठ से सुबह आठ बजे तक की ड्यूटी थी।
पीड़िता का आरोप है कि अस्पताल में कोई मरीज भर्ती नहीं था। अस्पताल में कार्यरत डॉ. गरिमा के कहने पर वह रेस्ट रूम में जाकर लेट गई। इस बीच अस्पताल का कर्मचारी केशरी नंदन गोस्वामी चुपके से रेस्ट रूम में घुस आया और छेड़छाड़ करने लगा।
विज्ञापन
पीड़िता के परिजन पहुंचे तो आरोपी ने कमरा अंदर से कर लिया बंद
पीड़िता ने किसी तरह मदद के लिए परिजनों को फोन कर दिया। परिजनों के पहुंचने पर खुद को फंसता देख आरोपी ने कमरा अंदर से बंद कर लिया। परिजनों के काफी दबाव डालने पर आरोपी ने कमरे का दरवाजा खोला। कुछ ही देर में अस्पताल में कार्यरत डॉ. गरिमा और डॉ. ताहिर भी पहुंच गए। घरवालों ने उनसे आरोपी की शिकायत करते हुए अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे दिखाने के लिए कहा तो दोनों डॉक्टरों ने फुटेज दिखाने से मना कर दिया और उनके साथ अभद्रता की।
घटना के बाद पीड़िता काफी डरी-सहमी
अस्पताल परिसर में हुई इस घटना के बाद पीड़िता व उसके परिजन घर आ गए। रविवार को पीड़िता के मामा ने आरोपी कर्मचारी केशरी नंदन गोस्वामी के खिलाफ छेड़छाड़ और डॉ. गरिमा व डॉ. ताहिर के खिलाफ अभद्रता व धमकाने का केस दर्ज कराया है। परिजनों का कहना है कि अस्पताल के अंदर हुई घटना के बाद से पीड़िता काफी डरी व सहमी हुई है। एसीपी ने बताया कि आरोपी कर्मचारी आशियाना शारदा नगर निवासी केशरी नंदन गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपों की जांच की जा रही है।