फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   nurse gave wrong medicine to the child

पेट दर्द की शिकायत लेकर आए बच्चे को दे दिया खुजली का लोशन, हालत हुई खराब

Thu, 26 Apr 2018 12:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 26 Apr 2018 12:09 PM IST
विज्ञापन
nurse gave wrong medicine to the child
डेमो पिक

पेट दर्द से तड़प रहे बच्चे का इलाज कराने मंगलवार दोपहर निगोहां पीएचसी गई मां यासमीन को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि अस्पताल से बच्चे को पिलाने के लिए उन्हें खुजली का लोशन दे दिया जाएगा।

विज्ञापन


पीने के कुछ देर बाद ही मासूम की तबीयत बिगड़ने लगी। उल्टियां शुरू होने के साथ ही उसे बेहोशी आनी लगी। हालत ज्यादा बिगड़ने पर परिवारीजन बच्चे को बुधवार तड़के चार बजे निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


डॉक्टरों को शीशी दिखाई तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने बताया कि यह पेट दर्द की दवा नहीं, खुजली का लोशन है। उन्होंने तुरंत इलाज शुरू किया। उनका कहना था कि इलाज में देरी से बच्चे की जान भी जा सकती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नर्स पर लापरवाही का आरोप, हंगामा 

परिवारीजनों को जब इस बात का पता चला कि पीएचसी से पेट दर्द की दवा की जगह खुजली का लोशन दे दिया गया है तो उन्होंने लापरवाही को लेकर निगोहां पीएचसी पर जमकर हंगामा किया।

मां यास्मीन ने बताया कि पेट दर्द होने के बाद बेटे वकार अहमद (13) को मंगलवार को पीएचसी निगोहा लेकर गई थी। पर्चा बनवाने के बाद फार्मासिस्ट राजेश को दिखाया तो उन्होंने दवा लिखी।

स्टाफ नर्स सरोज ने पेट दर्द की जगह पर खुजली का लोशन थमा दिया। मंगलवार रात करीब आठ बच्चे को दवा पिलाया तो कुछ देर बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। उल्टियां शुरू हो गईं और उसे गश्ती आने लगी।

भोर होते ही बच्चे को निजी अस्पताल ले गए। परिवारीजनों व ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचकर आरोपी नर्स के खिलाफ  कार्रवाई की मांग को लेकर अस्पताल में हंगामा किया।

नर्स से मांगा है जवाब

नर्स की लापरवाही से पेट दर्द की दवा की जगह खुजली का लोशन दे दिया गया। नर्स को नोटिस भेज जवाब तलब किया गया है। उच्च अधिकारियों को भी मामले की जानकारी दी गई है। पीड़ित बच्चा अस्पताल आया था। उसकी तबीयत अब ठीक है। 
डॉ. दिवाकर भारद्वाज, अधीक्षक, पीएचसी निगोहां

मामला संज्ञान में नहीं
मेरे संज्ञान में बच्चे को पेट दर्द की दवा की जगह खुजली का लोशन देने का मामला नहीं आया है। कोई शिकायत आती है तो आरोपी के खिलाफ  कार्रवाई की जाएगी। 
कैलाश बाबू, सीएचसी अधीक्षक, मोहनलालगंज  

जांच के बाद होगी कार्रवाई
स्टाफ नर्स के गलत दवा दिए जाने का मामला जानकारी में है। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। दोषी मिलने पर संबंधित नर्स के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. नरेंद्र अग्रवाल, सीएमओ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed