फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   number of runways will be increased at Jewar Airport

जेवर एयरपोर्ट पर बढ़ाई जाएगी रनवे की संख्या, 2 से बढ़ाकर 4 या 6 किए जाएंगे

Wed, 22 Jul 2020 01:36 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 22 Jul 2020 01:36 PM IST
विज्ञापन
number of runways will be increased at Jewar Airport
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
जेवर इंटरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट पर रनवे की संख्या 2 से बढ़ाकर 4 से 6 तक की जाएगी। रनवे बढ़ाने की डीपीआर तैयार करने के लिए प्राइस वाटरहाउस कूपर्स प्रा. लि. को कंसल्टेंट चुना गया है। जेवर एयरपोर्ट पर रनवे की संख्या बढ़ाने के लिए सरकार ने पहले सैद्धांतिक सहमति दी थी।
विज्ञापन


इसके लिए कंसल्टेंट से रिपोर्ट तैयार कराने का प्रस्ताव भी कैबिनेट ने मंजूर किया है। कंसल्टेंट फर्म को इसके लिए कुल 56 लाख 50 हजार रुपये का भुगतान किया जाएगा। नागरिक उड्डयन विभाग ने कंसल्टेंट के लिए अपने हिस्से के 21.50 लाख रुपये जारी कर दिए हैं।  
विज्ञापन


कुशीनगर में लाइन शिफ्टिंग के लिए 6 करोड़ मंजूर 
प्रदेश सरकार ने कुशीनगर में बन रहे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 33 केवी और 11केवी की विद्युत लाइन शिफ्ट करने के लिए 6 करोड़ 73 लाख 45 हजार रुपये मंजूर किए हैं। एयरपोर्ट की नोडल एजेंसी राइट्स ने विद्युत लाइन शिफ्ट करने के लिए राशि जारी करने का प्रस्ताव दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed