{"_id":"5fba21c87bb6876d3238963b","slug":"number-of-dengue-patients-reached-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: डेंगू के पांच मरीज मिले, दस दिन में आंकड़ा 120 पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: डेंगू के पांच मरीज मिले, दस दिन में आंकड़ा 120 पहुंचा
Sun, 22 Nov 2020 02:01 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 22 Nov 2020 02:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी लखनऊ में डेंगू का भी प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शनिवार को पांच लोगों में इसकी पुष्टि हुई। बीते 10 दिनों में डेंगू के 120 से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं। जनवरी से अब तक 750 से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन
डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार को अलीगंज, इंदिरानगर, आलमबाग व गोमतीनगर में डेंगू के मरीज मिले। हालांकि, डॉक्टरों का यह भी कहना है कि सर्दी बढ़ने पर मच्छर का प्रकोप कम होगा।
विज्ञापन
स्वास्थ्य महानिदेशालय स्टेट लैब में सिविल अस्पताल व बलरामपुर समेत दूसरे अस्पतालों से डेंगू मरीजों के नमूने आते हैं। जिन मरीजों में कार्ड टेस्ट के नमूने पॉजिटिव आते हैं, उनकी एलाइजा जांच होती है। बीते 10 दिनों में करीब 120 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बालागंज, राजाजीपुरम, कन्हैया माधवपुर व न्यू हैदरगंज के 4239 घरों का निरीक्षण किया। इस दौरान 11 घर व अन्य स्थानों को नोटिस जारी किए गए।