फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   number of dead body increased

गुलाला घाट पर अंतिम संस्कार के लिए बने 170 नए शव स्थल

Thu, 15 Apr 2021 01:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
number of dead body increased
लखनऊ। कोरोना संक्रमण से शवों की बढ़ी तादाद को देखते हुए नगर निगम ने अब गुलाला घाट पर अंतिम संस्कार के लिए 170 नए प्लेटफार्म बनवाए हैं। इसमें 50 स्थल कोरोना संक्रमित शवों तो 120 सामान्य शवों के लिए हैं। इससे पहले बैकुंठधाम पर भी 50 प्लेटफार्म बढ़ाए जा चुके हैं। गुलाला घाट पर नगर निगम से 500 क्विंटल और ठेकेदार की ओर से 1000 क्विंटल लकड़ी उपलब्ध कराई गई है। नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने बुधवार को दोनों श्मशान स्थलों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गुलाला घाट शवदाह गृह स्थल व बैकुंठ धाम पर अतिरिक्त प्लेटफार्म के साथ दो शिफ्ट में 50-50 कर्मचारियों की तैनाती भी शवों के अंतिम संस्कार के लिए की गई है। दोनों स्थलों पर दो शिफ्ट में 20-20 अतिरिक्त सफाई कर्मी भी लगाए हैं। लगातार सैनिटाइजेशन भी कराया जा रहा है। अंत्येष्टि स्थलों पर वाहनों को व्यवस्थित करने के लिए लाइन डालकर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। कोविड/बायोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण बंद वाहनों में एसएमएस वाटरग्रेस संस्था के माध्यम से बायोमेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट पर कराया जा रहा है।
विज्ञापन

रोजाना 300 क्विंटल से अधिक लकड़ी की खपत
नगर निगम के मुख्य अभियंता विद्युत यांत्रिक राम नगीना त्रिपाठी ने बताया एक शव के अंतिम संस्कार पर दो पीपीई किट व करीब तीन क्विंटल लकड़ी इस्तेमाल होती है। इस समय शवों की तादाद के हिसाब से रोजाना करीब 300 क्विंटल लकड़ी और 200 से अधिक पीपीई किट लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed