फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   number of corona patients increased after lockdown in lucknow

दस दिन में संक्रमण का सैकड़ा, चेन तोड़ने में स्वास्थ्य विभाग नाकाम, ग्रीन जोन वाले इलाके फिर रेड जोन में

Fri, 12 Jun 2020 12:20 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 12 Jun 2020 12:20 PM IST
विज्ञापन
number of corona patients increased after lockdown in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर
जून में लखनऊ के अनलॉक होते ही कोरोना का कहर बढ़ गया है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि शुरुआती 10 दिनों में संक्रमित मरीजों की संख्या सौ पार कर गई। इसका सबसे बड़ा कारण है कि संक्रमण की चेन तोड़ने में स्वास्थ्य विभाग नाकाम रहा। इसके चलते ग्रीन जोन में आए इलाके फिर से रेड जोन में आ गए।
विज्ञापन


जून में गुरुवार तक हॉटस्पॉट इलाकों की संख्या 20 हो चुकी है। जबकि मई के आखिरी हफ्ते में सात हॉटस्पॉट बचे थे।  राजधानी में कोरोना मरीजों का आंकड़ा पहुंचकर करीब 507 (डब्ल्यूएचओ के अनुसार) पहुंच गया है। इसमें मार्च में कोरोना के नौ मरीज मिले थे। कोरोना का कहर बढ़ा तो अप्रैल में 205 संक्रमित मिले थे।
विज्ञापन


प्रवासी व विदेश से आने वाले यात्रियों का सिलसिला शुरू हुआ। गनीमत रही कि मई में 170 मरीज मिले। जून में 11 दिनों में ही 123 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। अफसरों का कहना है कि जून में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए कम्युनिटी चेकिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जून में चार ने गंवाई जान

number of corona patients increased after lockdown in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर
अब तक कोरोना की वजह से आठ मौतें हो चुकी हैं। इसमें तीन माह में महज चार लोगों की जान गई थी, जबकि जून में ही चार मरीजों की जान कोरोना ले चुका है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, मई-जून में अब तक एक हजार से अधिक प्रवासी लखनऊ आ चुके हैं। जांच में महज 35 प्रवासी ही पॉजिटिव निकले थे। बाकी मरीज स्थानीय पॉजिटिव आ रहे हैं।

सील करने का दायरा घटाया
मार्च से मई तक मरीज मिलने वाले स्पॉट से एक किमी. के दायरे को सील किया जा रहा था। नए आदेश के तहत 450 मीटर के दायरे को सील किया जा रहा है।

डरें नहीं, सतर्क रहें...
जरूरी न हो तो बाहर निकलने से परहेज करें। जाएं भी तो भीड़ वाले स्थान पर जानें से बचें। बाहर निकलना जरूरी हो तो मास्क लगाएं या रुमाल से चेहरे को ढकें। हाथों को सैनिटाइज करें। हाथ न मिलाएं। कोई भी बाहरी वस्तु छूने के बाद कम से कम 20 सेंकेंड तक साबुन से हाथ धोएं। किसी भी व्यक्ति से एक मीटर की अधिक की दूरी बनाकर ही बात करें।

अन्य माह की अपेक्षा जून में मरीजों की तादाद संग मौत का भी ग्राफ बढ़ा है। कंट्रोल करने के लिए कोशिश की जा रही है। मामले की जांच भी कराई जा रही है। - डॉ. नरेंद्र अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed