फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   number of beds will be increased in most covid effected districts in uttar pradesh.

कोरोना से जंग: यूपी के अति प्रभावित 12 जिलों में बेड्स की क्षमता होगी दोगुनी, मुख्यमंत्री योगी ने दिए निर्देश

Sun, 18 Apr 2021 03:20 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 18 Apr 2021 03:20 PM IST
सार

सीएम ने प्रदेश में ऑक्सीजन की आपूर्ति को और बेहतर करने के लिए अलग-अलग स्थानों पर 10 नए ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने के निर्देश के बाद ही तय समय सीमा में राजधानी लखनऊ के एसजीपीजीआई में 20 हजार लीटर का लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया।

विज्ञापन
number of beds will be increased in most covid effected districts in uttar pradesh.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के अति प्रभावित 12 जिलों में आईसीयू और आइसोलेशन बेड्स की क्षमता को दोगुना करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री को आदेश देते हुए कानपुर में जीएसवीएम, रामा मेडिकल कॉलेज और नारायणा मेडिकल कॉलेज की सुविधाओं में बढ़ोतरी किए जाने के निर्देश दिए हैं। लखनऊ, प्रयागराज, मुरादाबाद, झांसी, कानुपर सहित संक्रमण से अति प्रभावित करीब 12 जिलों में आईसीयू और आइसोलेशन बेड्स की क्षमता को दोगुना किया जाएगा।

विज्ञापन


सीएम ने प्रदेश में ऑक्सीजन की आपूर्ति को और बेहतर करने के लिए अलग-अलग स्थानों पर 10 नए ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने के निर्देश के बाद ही तय समय सीमा में राजधानी लखनऊ के एसजीपीजीआई में 20 हजार लीटर का लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया। इसके साथ ही अन्य नौ नए ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने में डीआरडीओ का सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन


भारत सरकार के स्तर से भी ऑक्सीजन आपूर्ति की मॉनिटरिंग की जा रही है। सीएम ने आला अधिकारियों का आदेश देते हुए ऑक्सीजन के संबंध में अगले 15 दिनों की अनुमानित मांग के अनुरूप उपलब्धता बनाए रखने को कहा है। प्रदेश के प्रत्येक अस्पताल में न्यूनतम 36 घंटे का ऑक्सीजन बैकअप होने के आदेश भी सीएम ने जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिलेंडर क्रय करने की प्रक्रिया में न करें देरी

उत्तर प्रदेश में ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी न हो इसपर तत्काल कार्रवाई की जाए। सीएम ने टीम 11 को निर्देश देते हुए कहा कि सिलेंडर क्रय करने की प्रक्रिया में कतई देरी न की जाए। चिकित्सा शिक्षा मंत्री ऑक्सीजन की आपूर्ति और वितरण के कार्यों की सतत मॉनिटरिंग करें। इसके साथ ही सीएम ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग कंट्रोल रूम निरन्तर कार्यशील रहते हुए रेमडेसिविर सहित विभिन्न औषधियों की उपलब्धता पर लगातार नजर रखे इसके निर्देश दिए हैं।

रेमिडीसीवीर की अनुमानित आवश्यकता के अनुसार उत्पादनकर्ता कम्पनियों से संवाद स्थापित करते हुए मांग भेजी जाए। प्रदेश में किसी भी दशा में यह सप्लाई चेन बाधित न हो इसको सुनिश्चित किया जाए। स्वास्थ्य मंत्री औषधियों की उपलब्धता और आपूर्ति की पूरी चेन पर नजर रखें। इसकी लगातार समीक्षा किए जाने के निर्देश भी सीएम ने दिए हैं।

प्रदेश के सभी जिलों के सभी सरकारी व निजी चिकित्सा संस्थानों में फायर सेफ्टी के उपकरणों का परीक्षण करने के आदेश भी जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed