फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   NTPC Unchahar's team became the winner in Karate Championship

Lucknow News: कराटे चैंपियनशिप में एनटीपीसी ऊंचाहार की टीम बनी विजेता

Mon, 24 Apr 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 24 Apr 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
NTPC Unchahar's team became the winner in Karate Championship
रायबरेली। जिला कराटे संघ की ओर से ऊंचाहार के लॉर्ड बुद्धा पब्लिक स्कूल में रविवार की शाम आयोजित पांचवी जिला स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में 120 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों ने मेडल जीते और नाम रोशन किया। देर रात परिणाम घोषित करने के बाद विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

चैंपियनशिप में जिले की छह टीमों ने भाग लिया। एनटीपीसी ऊंचाहार के खिलाडिय़ों ने सर्वाधिक 26 स्वर्ण पदक जीतकर विजेता का खिताब हासिल किया। आठ स्वर्ण पदक हासिल करने वाली बछरावां की टीम दूसरे और पांच स्वर्ण पदक जीतने वाली डलमऊ की टीम तीसरे स्थान पर रही। निर्णायक मंडल में रोहित कुमार, रितिका गुप्ता, शरद सरोज, गगन कुमार, शुभम कुमार, अरुण कुमार, अल्ताफ खान, शिवानी साहू, आदेश सोनकर शामिल रहे, जबकि सूर्यांश पांडेय, अहाना त्रिपाठी, परणिका सिंह, सोनम मौर्य, गौरव कुमार आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि लॉर्ड बुद्धा पब्लिक स्कूल के प्रबंधक घनश्याम मौर्य ने शुभारंभ करते हुए कहा कि हार-जीत जीवन का हिस्सा है। जिला कराटे संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि कराटे आत्मरक्षा के साथ-साथ एक खेल के रूप में बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। संघ के सचिव राहुल कुमार पटेल ने बताया कि स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों का चयन राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए किया गया है। इस अवसर पर एनटीपीसी स्पोर्ट्स काउंसिल के सचिव उज्जवल प्रताप सिंह, कोच राहुल कुमार पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed