एनटीपीसी हादसे के 17 महीने बाद हुई कार्रवाई, जबरन रिटायर किए गए तत्कालीन जीएम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनटीपीसी ऊंचाहार के तत्कालीन महाप्रबंधक अनुरक्षण व प्रचालन मलय मुखर्जी को सेवानिवृत्त कर दिया गया है। एक नवंबर 2017 को एनटीपीसी में हुए दर्दनाक हादसे के मामले को लेकर तत्कालीन जीएम को रिटायर्ड किए जाने की बात कही जा रही है। इस हादसे में 45 लोगों की जान गई थी। उधर एनटीपीसी के उप महाप्रबंधक मानव संसाधन ब्रिज किशोर पांडे का कहना है कि मलय मुखर्जी रिटायर हुए हैं, लेकिन हादसे की वजह से नहीं किया गया है।
ऊंचाहार- एनटीपीसी परियोजना में बीती 1 नवंबर 2017 को हुए हादसे की की गाज तत्कालीन जीएम परिचालन मलय मुखर्जी पर गिरी है। एनटीपीसी प्रबंधन ने उन्हें जबरन रिटायर्ड कर दिया है। गौरतलब है कि परियोजना की 500 मेगावाट नई यूनिट की शुरुआत होने के दौरान बड़ा हादसा हुआ था। जिसमें एनटीपीसी के 3 एजीएम समेत 45 लोगों की मौत हो गई थी।
घटना के करीब 17 महीने बाद एनटीपीसी ने अपने वरिष्ठ अधिकारी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। घटना के समय यूनिट नंबर 6 के महाप्रबंधक परिचालन एवं अनुरक्षण रहे मलय मुखर्जी को जबरन सेवानिवृत्ति दे दी गई है। वर्तमान में वह कोलकाता के क्षेत्रीय कार्यालय में तैनात थे।
घटना के बाद से ही मलय मुखर्जी जांच एजेंसियों के टारगेट पर रहे हैं। एक जीएम को जबरन सेवानिवृत्ति देने के बाद एनटीपीसी में सरगर्मी बढ़ गई है।
बताते चलें कि, ऊंचाहार परियोजना में नवस्थापित 500 मेगा वाट की यूनिट नंबर 6 में ब्वायलर फटने के कारण विस्फोट हो गया था। जिसके कारण परियोजना के तीन अतिरिक्त महाप्रबंधक प्रभात श्रीवास्तव, संजीव कुमार शर्मा व मिश्रीराम समेत कुल 45 लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद पूरे देश में मामला सुर्खियां बन गया था।
घटना से एनटीपीसी की साख पर धब्बा लग गया था। घटना को लेकर एनटीपीसी समेत ऊर्जा मंत्रालय, भारी उद्योग मंत्रालय ने जांच के लिए टीमें गठित की थी। हालांकि जांच टीमों का निष्कर्ष अभी तक सार्वजनिक नहीं हुआ है।लेकिन अब एनटीपीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी को इस घटना में दोषी मानते हुए जबरन सेवानिवृत्ति दी गई है। इस बाबत एनटीपीसी के स्थानीय अधिकारी मुह खोलने को तैयार नहीं है ।
एनटीपीसी के उप महाप्रबंधक मानव संसाधन बी के पांडेय ने बताया कि मलय मुखर्जी को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गई है । बाकी आगे की ज्यादा जानकारी मुझे नहीं है ।