{"_id":"644c19a174b5b77c690cf704","slug":"ntpc-electricity-raebareli-news-c-13-1-206437-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दो यूनिटों से बिजली उत्पादन शुरू, छठी यूनिट अभी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दो यूनिटों से बिजली उत्पादन शुरू, छठी यूनिट अभी बंद
Sat, 29 Apr 2023 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 29 Apr 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। एनटीपीसी परियोजना में तीन दिन पहले बंद की गई तीन यूनिटों में से दो चालू हो गई हैं। मांग बढ़ने के बाद परियोजना प्रबंधन ने यूनिट एक व दो को चालू करने का निर्णय लिया है, लेकिन छह नबंर यूनिट अभी भी बंद है।
एनटीपीसी परियोजना में 210-210 मेगावाट बिजली उत्पादन करने वाली पांच यूनिटें हैं, जबकि छठी यूनिट से 500 मेगावाट बिजली उत्पादन किया जाता है। परियोजना में बनने वाली 1550 मेगावाट बिजली उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़, हिमांचल प्रदेश, दिल्ली व उत्तराखंड सहित देश के नौ राज्यों को भेजी जाती है। सोमवार रात बिजली की मांग कम होने के चलते यूनिट नंबर एक, दो व छह को बंद कर दिया गया था। बुधवार को उत्तरी क्षेत्र लोड डिस्पैच सेंटर ने परियोजना से बिजली की मांग बढ़ाई। इसके बाद बृहस्पतिवार रात परियोजना की 210-210 मेगावाट क्षमता वाली यूनिट एक व दो को चालू कर दिया गया। शुक्रवार सुबह दोनों से उत्पादन भी शुरू हो गया है। यूनिटों के चालू होने से परियोजना में 420 मेगावाट उत्पादन बढ़ गया है।