फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now you will not have to make an incision for uterine cancer operation

Lucknow News: गर्भाशय कैंसर के ऑपरेशन के लिए अब नहीं लगाना पड़ेगा चीरा

Fri, 28 Feb 2025 01:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Now you will not have to make an incision for uterine cancer operation
लखनऊ। केजीएमयू में गर्भाशय कैंसर के ऑपरेशन के लिए अब चीरा नहीं लगाना पड़ेगा। लैप्रोस्कोप विधि से ऑपरेशन के लिए गायनी आंकोलॉजी यूनिट में 1.10 करोड़ रुपये की आधुनिक मशीन खरीदी जाएगी।
विज्ञापन

कुलपति कार्यालय के बोर्ड रूम में बृहस्पतिवार को 70वीं फाइनेंस व हाई लेवल पर्चेज कमेटी की बैठक में लैप्रोस्कोप खरीदने का फैसला लिया गया। संस्थान में अभी गर्भाशय कैंसर का इलाज ओपेन सर्जरी से होता है। लैप्रोस्कोप से ऑपरेशन के दौरान खास प्रकार की दवा डाली जाती है, जिससे कैंसर संक्रमित लिम्फोनड की पहचान कर उसे निकाला जा सकता है।
विज्ञापन


अभी सभी लिम्फोनड निकालने पड़ते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि लैप्रोस्कोप से ऑपरेशन अधिक सुरक्षित है। इसमें रक्तस्राव व संक्रमण की आशंका कम होती है। वहीं, मरीज जल्द डिस्चार्ज भी हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लारी कॉर्डियोलॉजी में दिल के मरीजों के लिए दो और कैथलैब खरीदी जाएगी। इनकी लागत दो करोड़ रुपये आएगी। अभी विभाग में चार कैथ लैब हैं। नई कैथलैब नए भवन के लिए खरीदी जाएंगी। केजीएमयू लखनऊ का पहला सरकारी संस्थान बन जाएगा, जहां छह कैथलैब होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed