फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   now you can get commercial cylender without booking

बिना बुकिंग फ्री-सेल में मिलेंगे छोटे कॉमर्शियल सिलेंडर

Thu, 11 Jul 2013 02:03 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Thu, 11 Jul 2013 02:03 PM IST
विज्ञापन
now you can get commercial cylender without booking

फुटकर व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए अच्छी खबर है। तेल कंपनियों ने उनकी परेशानी दूर करने के लिए पांच किलोग्राम वाले छोटे गैस सिलेंडर को बिना बुकिंग देने का फैसला किया है।

विज्ञापन


गैस एजेंसियां उपभोक्ता की मांग पर इन्हें फ्री-सेल के तहत उपलब्ध कराएंगी। हालांकि छोटे सिलेंडरों के खरीदार को यह बताना होगा कि वे इसका उपयोग कहां और किस तरह करेंगे।
विज्ञापन


वहीं, तेल कंपनियों की मानें तो सब्सिडीयुक्त घरेलू एलपीजी वितरण की नई व्यवस्था लागू होने की एक साल की अवधि में इसकी मांग में 16 फीसदी तक कमी आई है।

अधिकारियों ने इसके लिए केवाईसी सत्यापन की अनिवार्यता के बाद बड़ी संख्या में बंद हुए मल्टीपल गैस कनेक्शनों व सब्सिडी युक्त सस्ती दर के गैस सिलेंडरों की संख्या तय होने को बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
घरेलू एलपीजी वितरण की नई व्यवस्था लागू होने के बाद खानपान के फुटकर व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों की परेशानी बढ़ गई थी।

पहले तो उन्हें महंगे दाम पर नॉन सब्सिडी घरेलू सिलेंडर लेना पड़ता था फिर उसके अवैध व्यावसायिक उपयोग से पकड़े जाने का खतरा भी मंडराता रहता था।

हालांकि घरेलू एलपीजी की मांग में कमी आने के बाद अब तेल कंपनियां ठेले व गुमटी में खानपान की दुकान चलाने वालों के लिए पांच किलोग्राम भार के छोटे व्यावसायिक सिलेंडर बाजार में लाई हैं।

इंडेन कंपनी से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि इसके वितरण के नियमों को काफी आसान व सुलभ बनाया गया है। मसलन कोई भी उपभोक्ता अपनी मांग के आधार पर गैस एजेंसी को लिखित आवेदन देकर इसे फ्री सेल के तहत प्राप्त कर सकेगा।

पहली बार छोटा सिलेंडर लेने पर बतौर सिक्योरिटी अतिरिक्त राशि जमा कराई जाएगी, जबकि सिलेंडर में भरी गैस के मूल्य का निर्धारण व्यावसायिक श्रेणी की प्रति किलोग्राम दर पर होगा।


खाली हुए पांच किग्रा भार वाले व्यावसायिक सिलेंडर को किसी भी एजेंसी से भरे सिलेंडर में बदलवाने की सुविधा होगी।

यूपी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर फेडरेशन के अध्यक्ष डीपी सिंह ने बताया कि शहर में फिलहाल कुछ ही गैस एजेंसियों के स्तर पर पांच किलोग्राम भार के व्यावसायिक सिलेंडरों की बिक्री शुरू हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed