फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now you can fill online forms for madrasa exams till 6th January

Lucknow News: अब छह जनवरी तक भर सकेंगे मदरसा परीक्षाओं के ऑनलाइन फाॅर्म

Mon, 30 Dec 2024 06:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 30 Dec 2024 06:56 PM IST
विज्ञापन
Now you can fill online forms for madrasa exams till 6th January
लखनऊ। मदरसा शिक्षा परिषद की मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी), आलिम (सीनियर सेकेंडरी) की परीक्षाओं के ऑनलाइन आवेदन फाॅर्म अब छह जनवरी तक भरे जा सकेंगे। मदरसा बोर्ड ने आवेदन पत्र भरने की सुस्त रफ्तार को देखते हुए फाॅर्म भरने और परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। बोर्ड की परीक्षाओं का शुल्क अब चार जनवरी तक जमा किया सकेगा।
विज्ञापन


मदरसा शिक्षा परिषद की वर्ष 2025 की परीक्षा के आवेदन पत्र मदरसा बोर्ड के पोर्टल पर ऑनलाइन भरवाने की प्रक्रिया 13 दिसंबर से शुरू हुई थी। परीक्षा के आवेदन पत्र मदरसा पोर्टल पर ऑनलाइन भरने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तय की गई थी, जबकि राजकीय कोष में परीक्षा शुल्क चालान के जरिये जमा करने की अंतिम तिथि 28 दिसंबर थी। अंतिम तिथि में बैंक बंद होने की वजह से तमाम लोग परीक्षा शुल्क जमा नही कर सके थे।
विज्ञापन


अंतिम तिथि तक प्रदेश भर से करीब 25 हजार ही फाॅर्म ही भरे जा सके। ऐसे में बोर्ड ने पहले परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर की, अब इसे बढ़ाकर चार जनवरी कर दिया है। मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार आरपी सिंह ने बताया कि आवेदन शुल्क जमा करने और ऑनलाइन फॉर्म भरने में आ रही दिक्कतों को देखते हुए शुल्क चालान जमा करने की तिथि चार जनवरी और आवेदन फाॅर्म भरने की अंतिम तिथि छह जनवरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed