{"_id":"60abd6e2d5b3e96a8b1be18b","slug":"now-you-can-apply-online-for-the-recruitment-of-daroga-till-june-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : दरोगा भर्ती के लिए अब 15 जून तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : दरोगा भर्ती के लिए अब 15 जून तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
Mon, 24 May 2021 10:16 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 24 May 2021 10:16 PM IST
सार
यूपी पुलिस में दरोगा के 9534 पदों के लिए अब 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। पहले यह तिथि 30 मई तक थी।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी पुलिस में दरोगा के 9534 पदों के लिए अब 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। पहले यह तिथि 30 मई तक थी।
विज्ञापन
उप्र. पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अनुसार उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के 9027 पद, प्लाटून कमांडर के 484 पद और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के 23 पदों के लिए 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक आवेदन मांगे गए थे। लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण इसकी तिथि पहले बढ़ा कर 30 मई तक की गई और अब बढ़ा कर 15 जून तक कर दी गई है। भर्ती बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक कोरोना कर्फ्यू के कारण साइबर कैफे बंद हैं और अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन में दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए आवेदन की तिथि बढ़ाई गई है।
