फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   now working hour in bank is 10 to 4

अब सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बैंकों में करा सकेंगे काम

Sun, 25 Aug 2019 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
now working hour in bank is 10 to 4
अब सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बैंकों में करा सकेंगे काम
विज्ञापन

सरकारी व निजी बैंक अब सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ग्राहकों के लिए खुले रहेंगे। यह निर्णय शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति (डीएलआरसी) और जिला सलाहकार समिति (डीएलसीसी) की बैठक में किया गया। सभी बैंकों को ग्राहकों के लिए सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित किए जाने पर सहमति बनी। पारित प्रस्ताव रिजर्व बैंक स्तर पर गठित एसएलबीसी को भेजा जाएगा। इस पर अनुमोदन मिलने के बाद नयी व्यवस्था बैंकों के काम काज पर लागू होगी।

बैठक में डीएम ने जून माह की समीक्षा के दौरान ऋण जमा अनुपात के निर्धारित 60 फीसदी के मानक के सापेक्ष बैंकों के स्तर पर 42.81 की उपलब्धि पर असंतोष जताया। उन्होंने कहा कि सभी बैंकों के जिला समन्वयक सितंबर में खत्म हो रही तिमाही तक ऋण जमा अनुपात को न्यूनतम 50 फीसदी तक पहुंचाएं। समीक्षा के दौरान वार्षिक ऋण योजना में बैंकों की उपलब्धि 29.45 प्रतिशत रही। डीएम ने विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे स्पेशल कंपोनेंट प्लान, किसान क्रेडिट कार्ड, एनआरएलएम, एनयूएनएल, पीएमईजीपी, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना सहित अन्य योजनाओं के लंबित सभी प्रकरण 31 अगस्त तक निस्तारित कर इसकी क्रियान्वयन रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। डीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में प्रत्येक बैंक शाखा कम से कम पांच लाभार्थियों को लाभान्वित अवश्य करें। बैठक में सीडीओ मनीष बंसल, भारतीय रिजर्व बैंक के अग्रणी जिला अधिकारी जय प्रकाश एवं गरिमा श्रीवास्तव, नाबार्ड की जिला विकास प्रबंधक शोभना सिंह, अग्रणी जिला प्रबंधक विनोद बिहारी मिश्र, वित्तीय सलाहकार पीके राठी, जनरल इंशारेंस कंपनी के जिला समन्वयक अविनाश शुक्ला सहित जिले में संचालित सभी सरकारी व निजी बैंकों के जिला प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed