फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now under the new system, nutrition will be distributed before Diwali, ACS gave instructions

नई व्यवस्था में अब दीवाली से पहले बंटेगा पोषाहार, एसीएस ने दिए निर्देश

Thu, 05 Nov 2020 10:04 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 05 Nov 2020 10:04 PM IST
विज्ञापन
Now under the new system, nutrition will be distributed before Diwali, ACS gave instructions
दो महीने तक लडखड़ाने के बाद बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने पोषाहार आपूर्ति की नई व्यवस्था के तहत अब दीवाली से पहले ‘होम टेक राशन’ के रूप में पोषाहार देने का फैसला किया है। पोषाहार के तौर पर फिलहाल खड़ा अनाज जैसे गेहूं चावल, स्किम्ड मिल्क और घी दिया जाएगा। इस व्यवस्था में पहले 25 नवंबर से पोषाहार वितरण का काम शुरू किया जाना था, लेकिन मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद 10 से 14 नंवबर के बीच इस व्यवस्था की शुरूआत की जाएगी।
विज्ञापन


इस संबंध में अपर मुख्य सचिव एस राधा चौहान ने बृहस्पतिवार को सभी डीएम, मुख्य विकास अधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग करके पोषाहार बांटने के संबंध में निर्देश दिया है। बता दें कि पंजीरी कंपनियों का एकाधिकार खत्म करने के बाद पोषाहार आपूर्ति की नई व्यवस्था राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूहों को सौंप दी गई है। सभी जिलों में लागू इस व्यवस्था के तहत 25 नंवबर से पोषाहार वितरण की शुरूआत की जानी थी, लेकिन मुख्यमंत्री ने त्योहार को देखते हुए लाभार्थियों को दीवाली से पहले ही पोषाहार मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


इसके मद्देनजर बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने अब दीवाली से पहले ही पोषाहार आपूर्ति करने जा रहा है। अपर मुख्य सचिव ने सभी डीएम समेत संबंधित अधिकारियों को इस सबंध में तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए हैं। वीडियोकाफ्रेंसिंग के दौरान अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास मनोज कुमार सिंह समेत प्रादेशिक कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (पीसीडीएफ) के एमडी समेत सभी जिलों के डीएम, मुख्य विकास अधिकारी व डीपीओ शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed