{"_id":"5f6c2efb8017164ff1704934","slug":"now-thana-samadhan-diwas-will-be-organized-on-the-second-and-fourth-aturday-of-every-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब थाना समाधान दिवस हर माह के दूसरे और चौथे शनिवार को, डीजीपी ने जारी किया निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब थाना समाधान दिवस हर माह के दूसरे और चौथे शनिवार को, डीजीपी ने जारी किया निर्देश
Thu, 24 Sep 2020 11:00 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 24 Sep 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब हर माह के दूसरे व चौथे शनिवार को थाना समाधान दिवस आयोजित किया जाएगा। डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने मातहत अधिकारियों को जारी निर्देश में कहा है कि थाना समाधान दिवस का आयोजन प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार के स्थान पर अब दूसरे व चौथे शनिवार को किया जाएगा। यह इस कारण किया जा रहा है क्योंकि शासन ने संपूर्ण समाधान दिवस के लिए हर माह के पहले व तीसरे मंगलवार को निर्धारित किया है।
विज्ञापन
डीजीपी ने कहा है कि थाना समाधान दिवस ऐसी खुली जगह पर आयोजित किया जाए, जहां आवेदकों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बैठने की पर्याप्त व्यवस्था हो। आयोजन से पहले स्थल का सैनिटाइजेशन किया जाए। सभी आवेदकों को मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करने और आयोजन स्थल पर सैनिटाइजर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा है कि प्रत्येक आवेदक की थर्मल स्क्रीनिंग की जाए।
विज्ञापन