फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   now students can get there dream job easily

घर बैठे इस तरह आपको मिलेगी मनचाही नौकरी

Wed, 16 Sep 2015 01:17 PM IST
Updated Wed, 16 Sep 2015 01:17 PM IST
विज्ञापन
now students can get there dream job easily

कक्षा नौ से लेकर स्नातक स्तर के विद्यार्थी अब घर बैठे ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं। आईआईटी ने सोमवार से पाठशाला शुरू भी कर दी है। 10 से 20 घंटे का शार्ट-टर्म कोर्स नि:शुल्क और रोजगारपरक है।

विज्ञापन


इसके जरिए पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी की जा सकती है।नेशनल प्रोग्राम ऑन टेक्नोलॉजी एनहैंस्ड लर्निंग (एनपीटेल) की मदद से आईआईटी कानपुर, मुंबई और मद्रास के शिक्षकों ने 11 कोर्स शुरू किए हैं। ये नि:शुल्क उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


कोई भी विद्यार्थी एनपीटेल की वेबसाइट (www.nptel.nic.in) पर जाकर इसकी तैयारी कर सकता है, जिसका बाकायदा प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। प्रमाण पत्र के लिए सामान्य शुल्क लिया जाएगा। इस ऑनलाइन क्लास में लाइव वीडियो लेक्चर भी शामिल हैं। चैटिंग से सवाल-जवाब किए जा सकते हैं। जवाब आईआईटी के विषय विशेषज्ञ प्रोफेसर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआईटी के निदेशक प्रो. इंद्रनील मन्ना ने बताया कि ज्यादातर कोर्स 10 से 20 घंटे के हैं। इन्हें  पढ़ाई की अवधि के बीच में भी किया जा सकता है। रोजाना दोपहर 12 से एक बजे पाठशाला चलेगी। आईआईटी के प्रोफेसर्स ने ही कोर्स डिजाइन किए हैं। नेशनल और मल्टीनेशनल कंपनियां इन शार्ट-टर्म कोर्स को महत्व देती हैं

ये हैं कोर्स

now students can get there dream job easily

- मैन्यूफैक्चरिंग सिस्टम एंड टेक्नोलॉजी पार्ट-2 (अवधि-14 सितंबर से 23 अक्तूबर, 10 घंटा)
- बेसिक कैलकुलस ऑफ इंजीनियर्स, साइंटिस्ट एंड इकोनॉमिस्ट (अवधि-14 सितंबर से 23 अक्तूबर, 10 घंटा)
- एलिमेंट्स ऑफ विजुअल रिप्रजेंटेशन (अवधि-7 सितंबर से 31 अक्तूबर, 20 घंटा)
- ब्रिफ इंट्रोडक्टिंग टू फिजियोलॉजी अवधि-14 सितंबर से 23 अक्तूबर, 10 घंटा)
- इश्यूज इन बायोटिक्स (अवधि-14 सितंबर से 23 अक्तूबर, 10 घंटा)
- लैंग्वेज एंड सोसायटी (अवधि-14 सितंबर से 23 अक्तूबर, 10 घंटा)
- इंट्रोडक्टिंग टू नॉनलेयर डॉयनिमिक्स (अवधि-14 सितंबर से 23 अक्तूबर, 10 घंटा)
- प्रोबेबिलिटी एंड रैंडम वैरिबल्स प्रोसेस फॉर वायरलेस कम्युनिकेशन (अवधि-14 सितंबर से 23 अक्तूबर, 10 घंटा)
- मॉस स्पेक्ट्रामेट्री बेस्ड प्रोटियोमिक्स (अवधि-14 सितंबर से 23 अक्तूबर, 10 घंटा)
- प्रोटींस एंड जेल बेस्ड प्रोटियोमिक्स (अवधि-14 सितंबर से 23 अक्तूबर, 10 घंटा)
- प्रिंसिपल्स ऑफ डाउंसस्ट्रिम टेक्निक्स इन बायो प्रोसेस (अवधि-14 सितंबर से 23 अक्तूबर, 10 घंटा)

शीघ्र ये कोर्स भी

एयरो स्पेस इंजीनियरिंग 50, बायो टेक्नोलॉजी 38, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग 104, मैथमेटिक्स 78, नैनो टेक्नोलॉजी 10, केमिकल इंजीनियरिंग 94, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 79, जनरल 6,  मेकेनिकल इंजीनियरिंग 170, ओशियन (समुद) इंजीनियरिंग 31, आटो मोबाइल इंजीनियरिंग 2, केमिस्ट्री और बायोकेमिस्ट्री 59, इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग 107, ह्यूमिनिटिज 80, मैटेरियल साइंस 54, फिजिक्स 79, बेसिक कोर्स 38,  सिविल इंजीनियरिंग 133, मैनेजमेंट 56, माइनिंग इंजीनियरिंग 2, टेक्सटाइल इंजीनियरिंग 28, इंजीनियरिंग डिजाइन 14

इन आईआईटी के शिक्षक पढ़ाएंगे
कानपुर, मुंबई, दिल्ली, गुवाहाटी, खड़गपुर, मद्रास, रुड़की और आईआईएससी बंगलूरू।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed