फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   now stopage of tejas express in ghajiyabad also

अब गाजियाबाद में भी रुकेगी तेजस एक्सप्रेस

Sun, 25 Aug 2019 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
now stopage of tejas express in ghajiyabad also
अब गाजियाबाद में भी रुकेगी तेजस एक्सप्रेस
विज्ञापन

पहले कानपुर ही था स्टॉपेज, लखनऊ से अब 40 मिनट पहले चलेगी ट्रेन
तेजस एक्सप्रेस अब गाजियाबाद में भी रुकेगी। इस बाबत बोर्ड ने सर्कुलर भी जारी कर दिया है। अब यह ट्रेन लखनऊ से ट्रेन अब 40 मिनट पहले रवाना होगी। ट्रेन की घोषणा के वक्त जारी शेड्यूल में बदलाव किया गया है। पहले ट्रेन का स्टॉपेज सिर्फ कानपुर था, जबकि यह अब गाजियाबाद में भी रुकेगी।

2016 में जब तेजस का शेड्यूल जारी किया गया था तो लखनऊ जंक्शन से ट्रेन के रवाना होने का समय सुबह 6.50 बजे था। नए शेड्यूल के मुताबिक अब यह ट्रेन 40 मिनट पहले सुबह 6.10 बजे रवाना होगी। पहले इसके आनंद विहार पहुंचने का समय दोपहर 1.20 बजे था, अब यह 12.25 बजे कर दिया गया है। ऐसे ही आनंद विहार से दोपहर 3.50 बजे चलकर रात 10.05 बजे ट्रेन के लखनऊ पहुंचने का टाइम पहले था। अब यह शाम 4.30 बजे चलकर रात 10.45 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
विज्ञापन

तेजस एक्सप्रेस की नई टाइमिंग
लखनऊ से दिल्ली
स्टेशन आगमन प्रस्थान
लखनऊ जंक्शन - सुबह 6.10
कानपुर सुबह 7.20 बजे सुबह 7.25 बजे
गाजियाबाद सुबह 11.43 बजे सुबह 11.45 बजे
दिल्ली दोपहर 12.25 बजे -
दिल्ली से लखनऊ
स्टेशन आगमन प्रस्थान
नई दिल्ली - शाम 4.30 बजे
गाजियाबाद शाम 5.10 बजे शाम 5.12 बजे
कानपुर रात 9.30 बजे रात 9.35 बजे
लखनऊ जंक्शन रात 10.45 बजे -
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed