फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   now shoes and sleeper cheaper in up

यूपी में अब सस्ते हो जाएंगे चप्पल और जूते

Tue, 19 May 2015 07:43 PM IST
Updated Tue, 19 May 2015 07:43 PM IST
विज्ञापन
now shoes and sleeper cheaper in up
मंगलवार को हुई कैबिनेट की मीटिंग में कई अहम फैसलों पर मोहर लगी। अब राज्य में आलिया स्तर के मदरसों को भी राज्य सरकार की ओर से अनुदान मिलेगा। आलिया स्तर के स्थाई मान्यता प्राप्त 99 मदरसों को अनुदान सूची में लिए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। इनमें से 6 मदरसे, जिन्हें उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पहले ही अनुदान सूची पर लिया जा चुका है।
विज्ञापन


कैबिनेट की इस बैठक में पीडब्लडी की सड़कों पर अतिरिक्त धनराशि खर्च करनी की बात कही गई है। यानी जल्द ही पीडब्लूडी द्वारा बनाई जाने वाली सड़कों की गति तेज होने वाली है।
विज्ञापन


मंत्रिपरिषद ने 2,000 ग्राम पंचायतों में 08 सार्वजनिक स्थलों पर सोलर स्ट्रीट लाइट संयंत्रों की स्थापना की योजना को मंजूरी प्रदान कर दी है। यह योजना ‘श्री जनेश्वर मिश्र सोलर स्ट्रीट लाइट योजना’ के नाम से जानी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट ने आगरा से लखनऊ प्रवेश नियंत्रित एक्सप्रेस-वे (ग्रीनफील्ड) परियोजना को 06 के स्थान पर 06 लेन एक्सपैण्डेबल टू 08 लेन में स्ट्रक्चर्स को 08 लेन चैड़ा बनाए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। कैबिनेट के एक बड़े फैसले में 300 रुपए तक के सामान को वैट फ्री करने की घोषणा राज्य सरकार द्वारा की गई।

सस्ते हो जाएंगे चप्पल जूते

now shoes and sleeper cheaper in up

इस फैसले से प्रदेश में अब 300 रुपये तक के जूते और चप्पलें 30 रुपये तक सस्ती हो जाएंगी। सरकार ने 300 रुपये तक के फुटवियर को वैट फ्री कर दिया है। अभी तक इस पर साढ़े 12 प्रतिशत के हिसाब से वैट लिया जा रहा है। राज्य सरकार को इस निर्णय से सालाना 2.75 करोड़ रुपये का नुकसान होगा।
 
फुटवियर को वैट फ्री करने पर राज्य सरकार को हर साल 10 करोड़ रुपये राजस्व का नुकसान होगा और 300 रुपये तक फुटवियर वैट फ्री करने पर केवल 2.75 करोड़ का ही नुकसान होगा। इसलिए राज्य सरकार ने 300 रुपये तक के फुटवियर को ही वैट फ्री करने का निर्णय किया है।

राज्य कैबिनेट ने गुलकंद पर लगने वाले 14 प्रतिशत वैट को समाप्त कर दिया है। पुष्पराज जैन व समस्त फूल आढ़ती संघ कन्नौज ने मुख्यमंत्री से राजस्थान की तरह  प्रदेश में भी गुलकंद पर लगने वाला वैट माफ करने का अनुरोध किया था। आयुक्त वाणिज्य कर ने इसके आधार पर शासन को प्रस्ताव भेजा था।

इसमें कहा गया कि कन्नौज में गुलकंद का निर्माण लघु गृह उद्योग में आता है। इसका निर्माण गुलाब के फूल को शक्कर के साथ कूट-कूट कर तैयार किया जाता है। गुलकंद का उपयोग नेत्र ज्योति में वृद्धि व पेट से संबंधित कई रोगों में होता है।

मंत्रिपरिषद ने जनपद गाजीपुर में सेवराई को नई तहसील बनाने का निर्णय लिया है। इसका मुख्यालय ग्राम सेवराई में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed