फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now schools have there facebook and twitter account.

यूपीः फेसबुक सुधारेगा स्कूलों की शिक्षा का स्तर!

Sun, 04 Jan 2015 12:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 04 Jan 2015 12:01 PM IST
विज्ञापन
Now schools have there facebook and twitter account.

माध्यमिक शिक्षा विभाग के बाद इसके स्कूलों का भी फेसबुक और ट्विटर पर अपना अकाउंट होगा। फेसबुक व ट्विटर पर स्कूलों से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराने और इसके बेहतर संचालन के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशक को इसका नोडल अधिकारी बनाया गया है।

विज्ञापन


जांच के दौरान पता चला है कि प्रदेश के सात मंडलों लखनऊ, आजमगढ़, इलाहाबाद, आगरा, गोरखपुर, अलीगढ़ व वाराणसी में शिक्षा के स्तर में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। इसी को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा मंत्री महबूब अली ने इन मंडलों में शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए स्कूलों का भी फेसबुक और ट्विटर पर अकाउंट बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग का फेसबुक अकाउंट rmsaup.mis@gmail.com और ट्विटर अकाउंट desecedu@gmail.com है। इस पर विभाग की सभी गतिविधियों की जानकारियां दी जा रही हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक व मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक द्वारा समय-समय पर किए जा रहे विशेष कार्यों का उल्लेख फेसबुक और ट्विटर पर रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर देंगे जानकारी

Now schools have there facebook and twitter account.

डीआईओएस व जेडी को निर्देश दिया गया है कि वे फेसबुक व ट्विटर अकाउंट खोलकर जानकारियां उपलब्ध कराएं। इसी तरह राजकीय, सहायता प्राप्त व गैर सहायता प्राप्त इंटर कॉलेज भी काम करेंगे।

माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा है कि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं नकलविहीन होंगी। इसके लिए परीक्षा केंद्रों का निर्धारण मानक के अनुरूप किया गया है। अनियमितता होने पर संबंधित जिला विद्यालय निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

नकल माफिया पर अंकुश लगाने के साथ ही उनका व शिक्षाधिकारियों का गठजोड़ समाप्त किया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि बोर्ड परीक्षा के समय परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण में कोई ढिलाई नहीं होनी चाहिए। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण तथा एलटी ग्रेड नियुक्तियों में अनियमितता पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed