फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   now reservation style will change in tatkal quota

बदल गई रेलवे में टिकट बुक कराने की व्यवस्था

Wed, 10 Jun 2015 09:35 PM IST
Updated Wed, 10 Jun 2015 09:35 PM IST
विज्ञापन
now reservation style will change in tatkal quota

रेल आरक्षण केंद्रों पर तत्काल कोटे की भीड़ कम करने के लिए रेलवे ने स्लीपर और एसी क्लास का समय अलग करने का निर्णय लिया है। यह जानकारी उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज शर्मा ने दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रेलवे 15 जून से एसी का तत्काल टिकट सुबह 10 बजे जारी करेगा जबकि स्लीपर क्लास के लिए ओपनिंग 11 बजे से होगी। वहीं रेलवे के ई-टिकट बनाने वाले अधिकृत एजेंट, आरटीएस और एसटीबीएस क्लास के एजेंट तत्काल और सामान्य आरक्षण खुलने के 30 मिनट बाद टिकट बना सकेंगे।
विज्ञापन


फिलहाल अगले दिन की आरंभिक ट्रेनों का स्लीपर और एसी क्लास का तत्काल कोटा एक साथ सुबह 10 बजे शुरू होता है। स्लीपर और एसी सेकेंड, एसी थर्ड व चेयरकार के लिए आरक्षण केंद्रों पर लंबी लाइन लग जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए बदला नियम

now reservation style will change in tatkal quota

ट्रेनों में स्लीपर की अधिक और एसी क्लास की कम सीटें होती हैं। आगे लाइन में स्लीपर क्लास के दो या तीन टिकट भी बन जाते हैं तो उसके पीछे नंबर लगाने वाले एसी क्लास के यात्रियों को वेटिंग ही मिलती है। इसकी शिकायत कई महीनों से रेलवे बोर्ड से की जा रही थी।

रेलवे बोर्ड ने सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम (क्रिस) को साफ्टवेयर में अपडेट करने का आदेश दे दिया है। इतना ही नहीं दलालों पर अंकुश लगाने के लिए भी रेलवे ने 15 जून से ई-टिकट बनाने वाले अधिकृत एजेंट, आरटीएस और एसटीबीएस श्रेणी के एजेंटों को भी 30 मिनट बाद टिकट जारी करने की व्यवस्था कर दी है।

अब यह लोग ओपनिंग डे में सामान्य रेल आरक्षण की बुकिंग सुबह आठ बजे की जगह 8:30 बजे कर सकेंगे। जबकि एसी का तत्काल 10:30 बजे और स्लीपर क्लास का तत्काल टिकट 11:30 बजे बना सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed