फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   now pps officers will be appointed in ips post

रंग लाया पीपीएस अफसरों का पुलिस वीक से बहिष्कार, आईपीएस पोस्ट पर मिलेगी तैनाती

Sun, 30 Dec 2018 12:04 AM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: MANISH sachan Updated Sun, 30 Dec 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
now pps officers will be appointed in ips post
डेमो - फोटो : डेमो

अनदेखी से नाराज पीपीएस अफसरों का पुलिस वीक का बहिष्कार रंग लाया। डीजीपी ओपी सिंह ने शनिवार को पीपीएस अफसरों की एसोसिएशन के सदस्यों को बुलाकर उनकी समस्याओं पर चर्चा की। पीपीएस अफसरों की आईपीएस के खाली पदों पर एक निर्धारित संख्या में प्रमोट किए जाने की मांग पर डीजीपी ने एडीजी कार्मिक रेणुका मिश्रा की अध्यक्षता में समिति गठित कर दी।

विज्ञापन


लंबे अरसे से अपनी समस्याओं और संवर्ग की अनदेखी को लेकर नाराज चल रहे पीपीएस अधिकारियों का विरोध इस बार मुखर हो गया। पीपीएस अफसरों ने पुलिस वीक केअवसर पर किसी भी तरह का कार्यक्रम अथवा बैठक करने से मना कर दिया। पुलिस मुख्यालय में तैनात कई आला अफसरों ने इन्हें समझाने की कोशिश की, पर कामयाब नहीं हो सके।
विज्ञापन


डीजीपी ओपी सिंह ने पीपीएस अधिकारियों की एसोसिएशन के सदस्यों को वार्ता के लिए बुलाया। सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में सर्वेश मिश्रा, विनय चंद्रा, हबीबुल हसन, राजेश तिवारी, हरेंद्र कुमार आदि शामिल थे। इन सभी ने डीजीपी के सामने पीपीएस अधिकारियों के प्रमोशन, काडर विसंगति आदि समस्याएं रखीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी से कहा कि अपर पुलिस अधीक्षक के वरिष्ठ स्तर के पदों में वृद्धि की जाए। नागरिक पुलिस एवं सशस्त्र पुलिस के निरीक्षक संवर्ग की प्रोन्नति 50 प्रतिशत के स्थान पर 66 प्रतिशत तक की जाए और सीधी भर्ती से 33 प्रतिशत की जाए।। अपर पुलिस अधीक्षक पद पर प्रोन्नति की अवधि कम की जाए। अपर पुलिस अधीक्षक के दायित्वों एवं अधिकारों को परिभाषित किए जाने की भी मांग की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed