फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now people apply for Haj free Ministry of Minority Welfare released new policy of Haj 2023

Haj Yatra 2023: अब निशुल्क कर सकेंगे आवेदन, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय ने जारी की हज 2023 की नई पॉलिसी

Mon, 06 Feb 2023 11:06 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 06 Feb 2023 11:06 PM IST
सार

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय ने हज 2023 की नई पॉलिसी जारी कर हज यात्रियों को कई सहुलियत को शामिल किया है।

विज्ञापन
Now people apply for Haj free Ministry of Minority Welfare released new policy of Haj 2023
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हज पर जाने की ख्वाहिश रखने वाले आजमीन अब निशुल्क आवेदन कर सकेंगे। अभी तक हज यात्रियों को आवेदन शुल्क 300 रूपये जमा करने होते थे। वहीं बगैर महरम कोटे में अकेली महिला को भी आवेदन करने की छूट दी गई है। अभी बगैर महरम के कोटे में चार के ग्रुप में महिलाएं आवेदन कर सकती थीं। 

विज्ञापन

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय ने हज 2023 की नई पॉलिसी जारी कर हज यात्रियों को कई सहुलियत को शामिल किया है। इसके अलावा भारत को मिले हज सीटों के कोटे में इस बार निजी टूर ऑपरेटरों के मिलने वाले हज सीटों के कोटे में 10 फीसद तक की कटौती की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हज 2023 की नई पॉलिसी जारी होने के बाद अमर उजाला में 14 जनवरी को 'बिना महरम अकेली महिला कर सकेंगी हज आवेदन' शीर्षक प्रकाशित खबर पर भी मुहर लग गई है। इसमें देश भर के हज यात्रियों को कई सहुलियतों का तोहफा मिलने की उम्मीद जताई गई थी। 

विज्ञापन

हज कमेटी ऑफ इंडिया देश भर में हज यात्रा कार्यक्रम को संचालित करने के लिए पांच साल के लिए हज की पॉलिसी तैयार करती है। साल 2018 में तैयार की गई हज पॉलिसी साल 2022 में समाप्त हो गई थी। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने सोमवार को हज 2023 के लिए नई हज पॉलिसी जारी कर हज यात्रियों को कई सहुलियतें दी हैं। 

उत्तर प्रदेश राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहसिन रजा ने बताया कि हज 2023 की नई हज पॉलिसी में हज आवेदन को निशुल्क कर दिया गया है। अब हज यात्रियों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। उन्होंने बताया कि 45 साल से ज्यादा की उम्र की ऐसी महिलाएं जिनके साथ शरई महरम (ऐसे पुरुष साथी जिनसे पर्दा न हो) के तौर पर कोई पुरुष न हो, ऐसी महिलाएं अब समूह के बजाए अकेली भी हज के लिए आवेदन कर सकेंगी। 

हज सीटों के कोटे का 80 फीसद प्रदेश की हज कमेटियों को
हज कमेटी के चेयरमैन ने बताया कि नई पॉलिसी में निजी टूर ऑपरेटरों की हज सीटों के कोटे में 10 फीसद की कटौती करते हुए सऊदी अरब सरकार से भारत को मिलने वाले हज सीटों का 80 फीसद हज कमेटियों को आरक्षित किया गया है। जबकि 20 फीसद सीटे निजी टूर ऑपरेटरों को दी जाएंगी। 

अभी तक निजी टूर ऑपरेटरों को 30 फीसद सीटें मिलती थीं। उन्होंने बताया कि इस बार भारत के लिए 1,75,025 सीटें सऊदी अरब सरकार ने जारी की हैं। उन्होंने बताया कि हज खर्च को कम करने के लिए हज यात्रियों से बैग, सूटकेस, छाता, चादर का पैसा जमा नहीं कराया जाएगा। हज यात्री इन सामानों को अपने स्तर से खरीद सकेंगे। उन्होंने इस बार 50 से 60 हजार रुपये हज खर्च सस्ता होने का भी दावा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed