{"_id":"5d566d718ebc3e6d1c216847","slug":"now-pay-lda-emi-online-for-all-schemes-toll-free-no-also-launched","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब ऑनलाइन जमा करें आवास विकास की सभी योजनाओं की किस्त, टोल फ्री नंबर भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ऑनलाइन जमा करें आवास विकास की सभी योजनाओं की किस्त, टोल फ्री नंबर भी जारी
Fri, 16 Aug 2019 02:16 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 16 Aug 2019 02:16 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
आवास विकास परिषद के आवंटी अब घर बैठे ही अपने फ्लैट या प्लॉट की किस्त जमा कर सकेंगे। स्वतंत्रता दिवस से परिषद अपनी सभी योजनाओं में आवंटियों के लिए यह सुविधा लॉन्च कर रहा है। अभी तक ऑनलाइन की सुविधा कुछ महंगे फ्लैट वाली योजनाओं में ही थी, लेकिन अब सभी योजनाओं में इसे शुरू किया जा रहा है। वहीं सितंबर से मैनुअल चालान की व्यवस्था को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। आवास आयुक्त ने इसका आदेश भी जारी कर दिया है।
आवास विकास परिषद के कंप्यूटर सेल प्रभारी अनूप जोशी ने बताया कि अब आवास विकास की सभी योजनाओं के आवंटियों के लिए आवास आयुक्त ने ऑनलाइन किस्त जमा कराने की सुविधा शुरू कर दी है। अब सभी योजनाओं का सिस्टम ऑनलाइन हो जाएगा। अब ई-बैंकिंग के अलावा डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भी किस्त जमा करने की सुविधा मिलेगी। किस्त के अलावा अन्य शुल्क भी ऑनलाइन जमा किए जा सकेंगे।
ऑनलाइन असुविधा न हो उसके लिए हेल्प डेस्क बनाई गई है। सितंबर से मैनुअल चालान के जरिये बैंकों में किस्त व अन्य शुल्क जमा करने की व्यवस्था पूरी तरह बंद हो जाएगी। सिर्फ ऑनलाइन सिस्टम के जरिये ही ई-चालान जेनरेट करके कैश, डीडी, एनईएफटी, आरटीजीएस या नेट बैंकिंग व डेबिट क्रेडिट कार्ड के जरिये ही आवंटी पैसा जमा करेंगे।
विज्ञापन
आवंटियों को परेशानी न हो उसके लिए टोल फ्री नंबर 18001805333 भी जारी किया गया है। इस पर 24घंटे कर्मचारी मौजूद रहेंगे। यदि किसी आवंटी को ऑनलाइन किस्त जमा करने में परेशनी होगी तो वह टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर मदद ले सकेगा।

Trending Videos
परिषद की वेबसाइट पर रजिस्टर कर देख सकेंगे प्रापर्टी लेजर
परिषद के कंप्यूटर सेल प्रभारी अनूप ने बताया कि आवंटी ने कितना पैसा जमा किया, कब जमा किया, समय से समय किया या देरी से। यह सब जानकारी आवंटी ऑनलाइन प्रापर्टी लेजर पर देख सकता है। उसके लिए आवंटी को परिषद की वेबसाइट यूपीएवीपी डॉट इन पर जाकर पहले रजिस्टर करना होगा। जहां पर वह अपना लॉगिन पासवर्ड बनाएगा। उसके बाद वह अपना प्रापर्टी लेजर देख सकेगा।
आवंटियों को मिलेगी सहूलियत
स्वतंत्रता दिवस से सभी आवंटियों के लिए ऑनलाइन किस्त जमा करने की सुविधा परिषद शुरू कर रहा है। इससे आवंटी घर बैठे ही अपनी किस्त जमा कर सकेंगे। वह यह भी जान सकेंगे कि उनका कितना पैसा जमा है और कितना शेष है।
विशाल भारद्वाज, सचिव, आवास विकास परिषद