फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now patients will get medicine on the bed in Lohiya institute

लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती मरीज को अब बेड पर ही दवाएं हो जाएंगी उपलब्ध

Tue, 13 Jul 2021 01:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Now patients will get medicine on the bed in Lohiya institute
डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती मरीज को अब बेड पर ही दवाएं उपलब्ध हो जाएंगी। लोहिया संस्थान प्रशासन ने हॉस्पिटल रिवॉल्विंग फंड (एचआरएफ) से मिलने वाली दवाएं अब उनके बेड पर ही उपलब्ध कराने का फैसला किया है।
विज्ञापन

इसे व्यवहार में लाने के लिए जरूरी स्टाफ का आकलन किया जा रहा है। लोहिया संस्थान की नई निदेशक डॉ. सोनिया नित्यानंद ने तीमारदारों की परेशानी को देखते हुए यह व्यवस्था शुरू करने की बात कही है।
विज्ञापन

हाल ही में संस्थान में मरीजों के लिए सस्ती दर की दवाएं उपलब्ध कराने के लिए तीन काउंटर खोले गए हैं। संस्थान प्रशासन का दावा है कि इनकी कीमत 40 से 60 फीसदी तक कम हो सकती है। विभिन्न कंपनियों से करार होने की वजह से ये सस्ती दवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहला काउंटर ओपीडी के मरीजों को दवाएं देने के लिए है। दूसरा काउंटर इमरजेंसी के मरीजों को दवाएं देने तथा तीसरे काउंटर पर सर्जरी वाले मरीजों को रियायती कीमत पर सर्जिकल सामान उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

मरीजों की भीड़ को देखते हुए इनकी संख्या बढ़ाई जानी है। साथ ही भर्ती मरीजों को उनके बेड पर ही दवाएं उपलब्ध कराई जानी है।
यह व्यवस्था लागू करने के लिए डॉक्टरों द्वारा लिखी गई दवाओं की पूरी डिटेल एक स्थान पर मंगाई जाएगी। इसके बाद उन दवाओं के पैकेट बनाकर संबंधित मरीज के पास भिजवा दिये जाएंगे।
जल्द ही यह व्यवस्था व्यवहार में आ जाएगी
भर्ती मरीजों को जल्द ही बेड पर ही दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसका होमवर्क किया जा रहा है। जल्द ही यह व्यवस्था व्यवहार में आ जाएगी।
- डॉ. श्रीकेश सिंह, प्रवक्ता, लोहिया संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed