फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now outbreak of fever in lucknow

कोरोना के बीच अब बुखार का भी प्रकोप, रोजाना 300 पहुंच रहे अस्पताल

Thu, 02 Jul 2020 01:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 02 Jul 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Now outbreak of fever in lucknow
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com

राजधानी में कोरोना के साथ बुखार का भी प्रकोप बढ़ रहा है। रोजाना करीब 300 मरीज सरकारी अस्पताल पहुंच रहे हैं। इनमें से आठ से 10 को भर्ती किया जा रहा है। हर सरकारी अस्पताल की फीवर क्लीनिक में रोजाना पहुंच रहे औसतन 70 से 80 मरीजों की कोरोना संग टाइफाइड व मलेरिया की जांच कराई जा रही है। इनमें से मलेरिया व टाइफाइड के भी मरीज सामने आ रहे हैं। 

विज्ञापन


बलरामपुर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी का कहना है कि फीवर क्लीनिक में रोज 80 से 100 मरीज आ रहे हैं। इसमें दस प्रतिशत टाइफाइड व मलेरिया के हैं। वहीं, चार से पांच मरीज आइसोलेशन में भर्ती किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


सिविल अस्पताल की फीवर क्लीनिक में रोजाना 70-80 मरीज आ रहे हैं। बीआरडी महानगर की फीवर क्लीनिक में यह आंकड़ा 20 से 30 है। अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि फीवर क्लीनिक में सामान्य बुखार वाले मरीज आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, रानी लक्ष्मी बाई अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनिल कुमार आर्या ने बताया कि फीवर क्लीनिक में 50 से 70 बुखार की शिकायत लेकर मरीज पहुंच रहे हैं। इनकी टाइफाइड व मलेरिया की जांच कराई जा रही है।


कोरोना की वजह से अधिक नहीं पहुंच रहे मरीज
कोरोना के खौफ से संवेदनशील इलाकों खदरा, फैजुल्लागंज, डालीगंज मनकामेश्वर मंदिर समेत अन्य जगहों से बुखार के मरीज सीधे सरकारी अस्पताल नहीं जा रहे हैं। ये नजदीकी क्लीनिक व निजी अस्पताल से दवा ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed