{"_id":"1815ad68e44fc8c2dd0d69de70a402a8","slug":"now-ots-deatils-on-fm","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफएम पर मिलेगी बिजली बिल पर छूट की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफएम पर मिलेगी बिजली बिल पर छूट की जानकारी
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 08 Jan 2014 08:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के बिजली उपभोक्ताओं को पॉवर कॉर्पोरेशन की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) की जानकारी ऑल इंडिया रेडियो के एफएम रेनबो पर मिलेगी।
विज्ञापन
एफएम रेनबो उपभोक्ताओं को बिजली बिल के सरचार्ज में छूट पाने का तरीका भी बताएगा। इसके लिए किसके दफ्तर में रजिस्ट्रेशन कराएं, यह भी जानकारी दी जाएगी।
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक एपी मिश्रा ने बताया कि ओटीएस का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के लिए ऑल इंडिया रेडियो से बातचीत चल रही है। उनसे कार्यक्रम समय अवधि के आधार पर रेट मांगे गए हैं।
विज्ञापन
यदि एफएम पर प्रचार-प्रसार के रेट निगम के लिए सकारात्मक लगे तो उनसे अनुबंध करेंगे। अधिक से अधिक उपभोक्ता ओटीएस का लाभ उठा सकें, इसके लिए रणनीति बनाई गई है।
विज्ञापन
फिलहाल प्रचार-प्रसार के लिए प्रत्येक खंड, उपखंड, उपकेंद्र पर ओटीएस के बैनर लगेंगे। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2012 तक के बकाया एरियर के सरचार्ज पर बकाएदारों को 50 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है।
दूसरी तरफ ओटीएस को सफल बनाने और अधिक राजस्व वसूली के लिए मुख्य अभियंता शमीम अहमद ने लेसा सर्किल प्रथम के एक्सईएन से लेकर जूनियर इंजीनियर तक मध्यांचल निगम के सभागार में बैठक का आयोजन किया।
इस मौके पर अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार वर्मा ने इंजीनियरों को ओटीएस को बेहतर बनाने और राजस्व बढ़ाने के तरीके बताए।