फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now 'One Map' will tells about the Lucknow

‘वन मैप’ से पता चलेगा शहर के बारे में सबकुछ

Tue, 21 Dec 2021 01:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Now 'One Map' will tells about the Lucknow
एलडीए करवा रहा है डाटा तैयार। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
नोएडा की तर्ज पर तैयार हो रही जीआईएस आधारित महायोजना ‘वन मैप’ में राजधानी के बारे में सबकुछ होगा।
विज्ञापन

इस महायोजना में भू-उपयोग को आरक्षित करने के साथ एलडीए स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में विकास में शामिल अवस्थापना सुविधाएं जैसे ड्रेनेज सिस्टम, जल आपूर्ति लाइन, बिजली संसाधन, सड़कों आदि को भी शामिल करेगा।
डिजिटल रूप से तैयार इस महायोजना में डाटा को फिल्टर कर किसी भी सुविधा या भू-उपयोग के बारे में पता किया जा सकेगा। वन मैप एक तरह से शहर के विकास और रखरखाव के लिए एकीकृत सूचना के रूप में काम करेगा।
विज्ञापन

इसका उपयोग नगर निगम, एलडीए ही नहीं लेसा, जलकल विभाग को भी मिलेगा। सबसे अधिक फायदा कॉलोनियों के हैंडओवर के बाद रखरखाव के लिए नगर निगम को ही होगा।
एलडीए के अधिकारियों के मुताबिक, वन मैप एक तरह कई डाटा लेयर से तैयार महायोजना होगी। इसमें सुविधाएं, संसाधनों के अलावा शहरी व ग्रामीण जमीनों को भी दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह काम विकास के लिए बने ले-आउट के अलावा खसरा सहित सजरा मैप, ड्रोन सर्वे कर डाटा को सुपरइंपोज कर तैयार डिजिटल मैप से होगा। इससे एलडीए या दूसरी संस्थाएं अपनी कब्जा हुई जमीनों को खाली करा सकेंगी।
यह काम एनआईसी के जरिये कराया जाना है। एलडीए बोर्ड से हुए फैसले के बाद अब स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में सभी विभागों से डाटा लेकर इसे तैयार किया जाएगा। रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन सेंटर का भी सहयोग इसमें लिया जा रहा है।
शहर की समस्याओं का भी चलेगा पता
वन मैप में शहर के लिए जरूरी सुविधाओं जैसे मार्केट, व्यावसायिक हब, रोड नेटवर्क के अलावा पहली बार जलभराव के बिंदु, ट्रैफिक जाम वाले चौराहे भी चिह्नित किए जाएंगे। इनको भी डिजिटल डाटा के रूप में वन मैप में शामिल किया जाएगा। सबसे बड़ा फायदा इन समस्याओं को दूर करने के लिए डाटा का उपयोग कर टेंडर कर काम कराने के रूप में सामने आएगा।
नया निर्माण होते ही मिलेगी सूचना
एलडीए, आवास विकास या कोई दूसरी संस्था की अर्जित जमीन या प्राधिकरण सीमा में खाली जमीन पर अगर कोई भी नया निर्माण हुआ। इसकी सूचना वन मैप से तुरंत पता चल सकेगी। एक अलर्ट इस वन मैप से जाएगा। नई योजनाओं में यह प्रभावी साबित हो सकता है।

वन मैप शहर को एकीकृत रूप से विकसित करने में मदद करेगा। पूरा डाटा एक जगह पर मौजूदा होगा। इसका उपयोग शहर के नियोजित विकास और रखरखाव के लिए विभाग कर पाएंगे। अब स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में इसे तैयार किया जाना है।
- पवन गंगवार, सचिव, एलडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed