{"_id":"5ee6698f250c17191837be67","slug":"now-multi-story-building-will-remain-sealed-for-14-days-if-it-gets-corona-infected","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कोरोना पॉजिटिव मिलने पर अब 21 दिन की जगह 14 दिन के लिए सील होगी मल्टी स्टोरी बिल्डिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कोरोना पॉजिटिव मिलने पर अब 21 दिन की जगह 14 दिन के लिए सील होगी मल्टी स्टोरी बिल्डिंग
Sun, 14 Jun 2020 11:46 PM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो लखनऊ
Published by: अवधेश कुमार
Updated Sun, 14 Jun 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में कोरोना संक्रमण का रिकवरी दर 62.72 से अधिक है। इस समय कोरोना के 8268 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। जबकि 4948 एक्टिव मरीज कोविड अस्पतालों में भर्ती हैं। प्रदेश में अभी तक सामने आए कोरोना पॉजिटिव की संख्या 13118 है। प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने यह जानकारी रविवार को दी। प्रमुख सचिव ने बताया कि प्रदेश में मरीजों के ठीक होने दर और नमूनों की जांच की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार को अधिकतम 15762 नमूनों की जांच की गई थी। अब तक 4.56 लाख नमूनों की जांच की जा चुकी है। इसके अलावा 1243 पूल टेस्ट किए गए। इनमें 1134 पूल पांच-पांच नमूनों और 99 पूल 10-10 नमूनों के थे।
वहीं उन्होंने बताया कि आशा वर्कर्स ने अब तक 1623027 कामगारों से उनके घर पर जाकर संपर्क किया है। 1.20 लाख सर्विलांस टीमों ने 91.48 लाख से अधिक घरों के 4.66 करोड़ लोगों का सर्वेक्षण किया है। किसी मल्टी स्टोरी टॉवर में किसी फ्लोर पर संक्रमण मिलने पर उस बिल्डिंग को 21 दिन की जगह 14 दिन के लिए सील किया जाएगा। जबकि किसी घर से एक से ज्यादा संक्रमण के केस आने पर उस एरिया का 250 मीटर रेडियस या उस मोहल्ले को कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा।