फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   now minority living district also have girls degree colleges.

इन इलाकों में भी होंगे गर्ल्स डिग्री कॉलेज

Fri, 17 Oct 2014 10:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 17 Oct 2014 10:22 AM IST
विज्ञापन
now minority living district also have girls degree colleges.

प्रदेश सरकार अब अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में गर्ल्स डिग्री कॉलेज खोलने जा रही है। ये कॉलेज केंद्र सरकार की मल्टी सेक्टोरल डवलपमेंट प्रोग्राम (एमएसडीपी) के तहत बनाए जाएंगे।

विज्ञापन


पहले चरण में सीतापुर, मेरठ, बुलंदशहर व बिजनौर जिलों में कॉलेज बनाने को मंजूरी मिल गई है। कई अन्य जिलों से भी गर्ल्स डिग्री कॉलेज बनाने के लिए प्रस्ताव मांगा गया है।
विज्ञापन



अल्पसंख्यक बहुल जिलों में विकास के लिए केंद्र सरकार की ओर से एमएसडीपी योजना संचालित है। सरकार का मानना है कि अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में गर्ल्स डिग्री कॉलेज खुलने से इस समुदाय की लड़कियां उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास कॉलेज न होने से अक्सर अल्पसंख्यक समुदाय अपनी लड़कियों को उच्च शिक्षा नहीं दिलाते हैं। इसको देखते हुए प्रदेश सरकार ने गर्ल्स डिग्री कॉलेज बनाने का निर्णय लिया है।

यहां जल्द ही खुलेंगे गर्ल्स डिग्री कॉलेज

now minority living district also have girls degree colleges.

पहले चरण में बिजनौर, सीतापुर, बुलंदशहर व मेरठ जिलों में गर्ल्स डिग्री कॉलेजों के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। चारों ही जिलों के डीएम से जल्द जमीन का चयन कर निर्माण कार्य शुरू कराने को कहा गया है।

प्रत्येक कॉलेज के लिए 6.27 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। गर्ल्स कॉलेज अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग बनवाएगा। भवन तैयार होने के बाद इसका संचालन उच्च शिक्षा विभाग ही करेगा।

प्रदेश सरकार ने कई और जिलों से भी अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में गर्ल्स डिग्री कॉलेज खोलने के प्रस्ताव भेजने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed