फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   now Many people died from poisonous liquor in sitapur

बाराबंकी शराबकांड के बाद अब सीतापुर में जहरीली शराब पीने से तीन की मौत, चार गंभीर

Thu, 30 May 2019 10:17 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 30 May 2019 10:17 PM IST
विज्ञापन
now Many people died from poisonous liquor in sitapur
फाइल फोटो

बाराबंकी में जहरीली शराब से मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है, इस बीच सीतापुर के महमूदाबाद इलाके में जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत का मामला सामने आया है। चार लोग गंभीर बीमार बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


परिवार के लोग अभी कुछ खुल कर नहीं बोल रहे हैं। एक मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। जबकि पुलिस ने दो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताते हैं कि जहरीली कच्ची शराब पीने से इन लोगों की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


महमूदाबाद इलाके के सैगनपुर गांव के विजय कुमार (35) की मंगलवार शाम अचानक संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिवार के लोगों ने तुरंत शव का अंतिम संस्कार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बुधवार सुबह इसी गांव के विनोद कुमार (35) और क्षेत्र के सुजौरा निवासी सुमेरीलाल (40) की भी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। साथ ही सैजनपुर के संतराम, विपिन कुमार एवं चंद्रशेखर जबकि सुजौरा गांव के विजय कुमार बीमार पड़ गए हैं। 

चंद्रशेखर को ठीक से दिखाई नहीं दे रहा है। बताया जा रहा है कि इन लोगों ने पैंतेपुर से कच्ची शराब लेकर पी थी। जिसके बाद सभी की हालत बिगड़ी। चंद्रशेखर का इलाज करने वाले डॉक्टर का भी दावा है कि अचानक आंख से कम दिखना अल्कोहल ही वजह हो सकता है। 

हालांकि, इन लोगों के परिवारवाले खुलकर नहीं बोल रहे हैं। वहीं, पुलिस व प्रशासनिक अफसर मामले को ठंडा करने में जुटे हैं। इंस्पेक्टर गोपाल नारायण सिंह ने शराब से मौत की बात को नकार दिया है। 

इंस्पेक्टर बताते हैं कि विनोद की मौत हार्ट अटैक से हुई जबकि सुमेरी लाल ने अचानक दम तोड़ा। सुमेरी लाल व विनोद के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

एसडीएम अमित भट्ट ने बताया कि दो शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। सीओ उदय प्रताप सिंह का कहना है कि मृतकों के परिवारवालों ने अब तक कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed