फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now lover's body found hanging in tree, uncle arrested for cutting niece with sword

ऑनर किलिंग : अब पेड़ में लटका मिला प्रेमी का शव, तलवार से भांजी को काटने में मामा गिरफ्तार

Thu, 11 Feb 2021 09:30 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 11 Feb 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
Now lover's body found hanging in tree, uncle arrested for cutting niece with sword
सांकेतिक तस्वीर
दुबहा बाजार( गोंडा) में सिसैया दलेल गांव निवासी युवती की हत्या के बाद गुरुवार की दोपहर में उसके प्रेमी का शव संदिग्ध हालात में गांव के बाहर एक पेड़ में गमछे से लटका मिला। चौकीदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं भांजी की हत्या करने वाले मामा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


दुबहा बाजार चौकी क्षेत्र के सिसैया दलेल गांव निवासी सोनिया खातून (22) का गांव के एक युवक के साथ काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक वर्ष पूर्व वह प्रेमी के साथ भाग गई थी। पिता की शिकायत पर पुलिस ने उसे बरामद किया था। वापस घर आने के बाद परिवार के लोगों ने उसकी गांव के ही एक युवक से शादी कर दी। तभी से वह ससुराल में रह रही थी। मंगलवार को वह अपने ससुराल से अपने प्रेमी के घर चली गई। इसकी जानकारी बखरिया गांव निवासी उसके मामा छांगुर को हुई। इस पर मामा अपने भाई के साथ प्रेमी के घर पहुंचा और सोनिया की तलवार से गला काटकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


वहीं घटना के बाद से डर के चलते प्रेमी के परिवारीजन घर छोड़ कर कहीं चले गए थे। गुरुवार की दोपहर में प्रेमी नसीब अली का शव कटरा बाजार के कटहवा गांव के समीप एक खेत में पेड़ में गमछे से लटका मिला। गांव के चौकीदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कटरा बाजार बृजेश पांडेय ने बताया कि शव का पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस छानबीन कर रही है। वहीं आनर किलिंग के मामले में पुलिस ने हत्या आरोपी मामा छांगुर को गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed