लखनऊ में राहत: तीन इलाके हॉटस्पॉट से बाहर, 21 दिनों से नहीं मिला कोई नया मरीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में कोरोना के बढ़ते मरीजों के बीच राहत भरी खबर है। 21 दिनों से कोई भी पॉजिटिव केस न मिलने से तीन इलाके हॉटस्पॉट से बाहर आ गए हैं। हालांकि, अब भी यहां सतर्कता बरती जा रही है। अफसरों का कहना है आठ हॉटस्पॉट बचे हुए हैं।
रामदास का हाता में 18 अप्रैल को आखिरी केस मिला था। 14 दिन तक नया मामला न आने पर यह इलाका पहले ही ऑरेंज जोन में था। अब 21 दिन तक कोई मरीज न मिलने पर जिला प्रशासन ने यह हॉटस्पॉट खत्म कर दिया है। वहीं, मालवीय नगर मोतीझील तथा बिरहाना रकाबगंज भी 21 दिन में नया केस न आने पर हॉटस्पॉट से बाहर आ गए हैं
बचे हुए हॉटस्पॉट
- मस्जिद अलीजान के आसपास का क्षेत्र, थाना कैंट।
- मस्जिद फूलबाग नजरबाग के आसपास का क्षेत्र, थाना कैसरबाग।
- नया गांव पश्चिम नजीराबाद रोड, थाना कैसरबाग।
- तोपखाना, थाना कैंट।
- कटरा आजम बेग निकट एक्जन स्कूल, नख्खास
- कैसरबाग सब्जी मंडी व जम्बूर खाना मछली मोहाल के आसपास।
- खंदारी लेन, लालबाग।
- नई बस्ती इरादत नगर जलिलिया मदरसा के आसपास का इलाका।