Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now heart patients will be treated in Lohia like Lori

Lucknow News: लॉरी की तरह अब लोहिया में दिल के मरीजों का होगा इलाज

Fri, 16 May 2025 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 16 May 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Now heart patients will be treated in Lohia like Lori
लखनऊ। दिल के मरीजों को अब लॉरी की तरह लोहिया में इलाज मिल सकेगा। जिला अस्पताल व सीएचसी से रेफर किए गए मरीजों को यहां पर इलाज मिलेगा। अभी तक इमरजेंंसी में आने वाले मरीजों को इलाज के लिए जद्दोजहद करनी पड़ती थी। स्वास्थ्य विभाग पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लोहिया संस्थान को केंद्र बनाने जा रहा है। अफसरों का कहना है कि स्टेमी प्रोग्राम के तहत केंद्र बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसी माह से यहां पर मरीज भर्ती किए जाएंगे।
विज्ञापन



लोहिया संस्थान की इमरजेंसी में करीब 100 बेड हैं। यहां कार्डियक इमरजेंसी का संचालन नहीं हो रहा है। इमरजेंसी में भर्ती होने वाले मरीजों को कार्डियक यूनिट में भेजा जाता है। आरोप है कि दिल के कई मरीजों को लॉरी रेफर कर दिया जाता है। अब ऐसा संभव नहीं होगा। स्वास्थ्य विभाग स्टेमी प्रोग्राम के तहत लोहिया संस्थान को नोडल सेंटर बनाने जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि लॉरी की तरह ही लोहिया में बने ग्रुप पर मरीज की ईसीजी भेजकर डॉक्टर परामर्श लेकर इलाज मुहैया कराएंगे। सीएचसी व जिला अस्पताल के अति गंभीर मरीजों को लोहिया संस्थान रेफर किया जाएगा।
विज्ञापन


इमरजेंसी से मरीजों को सीधे कार्डियक यूनिट में भेजा जाएगा, जहां मरीजों की एंजियोग्राफी-एंजियोप्लास्टी होगी। लोहिया संस्थान कार्डियोलॉजी के प्रमुख डॉ. भुवन तिवारी के मुताबिक, संस्थान को स्टेमी का नया सेंटर बनाया जा रहा है। इसकी तैयारियां अंतिम दौर में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





अलग होगी कार्डियक इमरजेंसी
स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि इमरजेंसी में अभी हर तरह के मरीज आ रहे हैं। दिल के मरीजोंं लिए इंतजार कराना जानलेवा हो सकता है। ऐसे में कार्डियक मरीजों के लिए अलग से इमरजेंसी बनाई जाएगी। डॉक्टर व स्टाॅफ को प्रशिक्षण भी दिलाया जा रहा है। अफसरों का कहना है कि पूर्वाचल के जिला अस्पताल व सीएचसी को संस्थान से संबद्ध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed