{"_id":"3c31d1409ba6beb51890f5019e120041","slug":"now-electricity-production-by-solar-project","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलर पॉवर प्रोजेक्ट से बनेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलर पॉवर प्रोजेक्ट से बनेगी बिजली
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला,लखनऊ
Updated Tue, 11 Feb 2014 08:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनवरी 2015 तक उत्तर प्रदेश में सोलर पॉवर प्रोजेक्ट से बिजली का उत्पादन होने लगेगा। सरकार ने प्रदेश में प्रस्तावित सौर ऊर्जा परियोजनाओं की स्थापना की कवायद तेज कर दी है।
विज्ञापन
परियोजनाओं का करार करने वाले डवलपर्स को जून तक औपचारिकताएं पूरी करके काम शुरू कराने को कहा है। सरकार चाहती है कि जनवरी 2015 तक इन परियोजनाओं से बिजली उत्पादन होने लगे।
विज्ञापन
अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत राज्य मंत्री विजय कुमार मिश्र ने सोमवार को प्रदेश में 110 मेगावाट क्षमता के सोलर पावर प्लांट लगाने वाले विकासकर्ताओं के साथ बैठक में काम में तेजी लाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
डवलपर्स से कहा गया है कि 31 मार्च तक भूमि चयन संबंधी सभी औपचरिकताएं पूरी कर ली जाएं और 30 जून तक वित्तीय प्रबंधन (फाइनेंसियल क्लोजर) की कार्रवाई पूरी कर लें ताकि समय से कार्य प्रारंभ हो सके।
उन्होंने कहा कि इन इकाइयों से जनवरी 2015 से बिजली उत्पादन शुरू कराने का प्रयास किया जाए।
मिश्र ने कहा कि आशय पत्र और बिजली क्रय अनुबंध (पीपीए) की कार्रवाई पहले ही हो चुकी है इसलिए इन परियोजनाओं को समय से पूरा कर जनता को बिजली की आपूर्ति की जानी चाहिए।