{"_id":"6e72b2f775f0f323916f544436a26e9d","slug":"now-dreams-come-true-for-own-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंतजार खत्म, जल्द होगा आपका अपना आशियाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंतजार खत्म, जल्द होगा आपका अपना आशियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 23 Jun 2014 07:54 AM IST
विज्ञापन
करीब साल भर पहले आवास विकास परिषद की वृंदावन योजना में छोटे भूखंडों और मकानों के लिए हुए पंजीकरण की लॉटरी की तारीख तय हो गई है।
विज्ञापन
आवास विकास परिषद ने आवेदकों की अधिक संख्या को देखते हुए लॉटरी आरक्षित वर्ग के हिसाब से अलग-अलग निकालने की व्यवस्था की है।
लॉटरी 27 जून से शुरू होगी और पहली जुलाई तक चलेगी। वृंदावन योजना के उप आवास आयुक्त लक्ष्मण प्रसाद ने यह जानकारी दी।
27 जून को वृंदावन योजना- तीन व चार में 40.74 से 80 मीटर तक के भूखंड के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के आवेदकों की लॉटरी सुबह साढ़े नौ बजे से होगी।
इसके बाद 30 जून को वृंदावन योजना- तीन व चार में 40.74 से 80 मीटर तक के भूखंड के पंजीकरण कराने वाले एससी एसटी वर्ग के आवेदकों की लॉटरी सुबह साढ़े नौ बजे से डाली जाएगी।
विज्ञापन
इसी दिन दोपहर तीन बजे से वृंदावन योजना में चार 30/40 प्रकार के भवनों के लिए पंजीकरण कराने वाले ओबीसी वर्ग के आवेदकों की लॉटरी डाली जाएगी।
इसके बाद पहली जुलाई को वृंदावन योजना- तीन व चार में 40.74 से 80 मीटर तक के भूखंड के लिए पंजीकरण कराने वाले ओबीसी श्रेणी के आवेदकों की लॉटरी सुबह साढे़ नौ बजे से डाली जाएगी।
विज्ञापन
दोपहर तीन बजे से वृंदावन योजना- एक में 25.11 वर्ग मीटर तक के भूखंड के लिए आवेदन करने वाले एससी एसटी, ओबीसी और सामान्य वर्ग के आवेदकों की लॉटरी डाली जाएगी।
आवेदक लॉटरी से पहले अपना नाम पंजीकरण वाली लिस्ट में जांच लें। यदि किसी को कोई समस्या हो तो वह कार्यालय में कनिष्ठ लिपिक मंगल प्रसाद से सम्पर्क कर सकते हैं।