फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now cotton, bandage and syringes will also be available at Jan Aushadhi Kendras

Lucknow News: जनऔषधि केंद्रों पर मिलेगी अब रुई-पट्टी, सिरिंज भी

Wed, 09 Apr 2025 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Now cotton, bandage and syringes will also be available at Jan Aushadhi Kendras
लखनऊ। सरकारी अस्पतालों में खुले जन औषधि केंद्रों पर अब रूई-पट्टी, सिरिंज से लेकर सर्जिकल आइटम भी मिलेंगे। अभी तक केंद्रों पर इसकी सुविधा नहीं थी। मरीजों को बाहर से सामान खरीदना पड़ता था। जन औषधि केंद्रों की आरसी में कई नई दवाएं व सर्जिकल सामान शामिल किए गए हैं। इनमें से कई नए प्रोडक्ट की बिक्री केंद्रों पर शुरू हुई है। अब यहां पुदीने की गोली से लेकर च्यवनप्राश भी मिल रहा है।
विज्ञापन

लखनऊ में जन औषधि केंद्रों का संचालन निजी कंपनी के पास था। सांची की ओर से नए टेंडर दो माह पहले कराया गया था, जिसमें नई कंपनी को काम मिला था। लाइसेंस न होने से करीब एक माह तक सभी केंद्र बंद थे। मार्च के आखिरी हफ्ते में लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी अस्पतालों में केंद्रों के संचालन फिर से शुरू हुए थे। पहले इन केंद्रों पर सर्जिकल का कोई भी सामान उपलब्ध नहीं होता था। अब सर्जिकल के करीब 350 आइटम यहां मिलेंगे। अस्पताल प्रभारियों का कहना है केंद्रों पर कई सर्जिकल आइटम मिलने शुरू भी हो गए हैं।
विज्ञापन

ये नए प्रोडक्ट भी मिलने लगे :

पुदीने की गोली, च्यवनप्राश, प्रोटीन पाउडर, नी कैप, कंडोम, शिलाजीत, दर्द निवारक स्प्रे, नैपकीन, मास्क समेत अन्य प्रोडक्ट।
सर्जिकल आइटम :


कैथटर, यूरिन कलेक्शन बैग, यूरिन बैग न्यू बॉर्न बेबी, स्किन ग्राफ्टिंग ब्लेड, सूचर, क्रॉमिक निडिल, नाक में डालने वाली ट्यूब, कैनुला, सक्शन पाइप, प्लास्टर ऑफ पेरिस बैंडेज, स्पाइनल निडिल, क्रैप बैंडेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed