फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   now corona infection is spreading rapidly in rural areas also

लखनऊः अब ग्रामीण इलाकों में संक्रमण तेज, चिनहट समेत इन इलाकों में स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट

Tue, 28 Jul 2020 11:19 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 28 Jul 2020 11:19 AM IST
विज्ञापन
now corona infection is spreading rapidly in rural areas also
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ में अब शहर के अलावा आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी संक्रमण तेज हो गया है। रायबरेली रोड के ग्रामीण इलाके में सोमवार को 9 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसी तरह तालकटोरा में छह, हसनगंज और मड़ियांव व सरोजनी नगर में पांच-पांच मरीज मिले हैं।

विज्ञापन


चिनहट में दो लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट हो गई है। सीएमओ ने सभी सीएचसी प्रभारियों को अलर्ट करते हुए निर्देश दिया है कि पॉजिटिव मरीज मिलने पर उसके परिवार और आसपास के इलाके के लोगों की जांच कराई जाए। राजधानी सहित आसपास के इलाके में सोमवार को 312 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन


इसमें चिनहट थाने के सात पुलिसकर्मी भी हैं। वहीं, नगर निगम के एक और कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा वायरस की चपेट में आए सात लोगों की सोमवार को मौत हो गई। आलमबाग में सोमवार को भी 22 लोग और चंद कदम की दूरी पर कृष्णानगर में 12 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसी तरह इंदिरानगर में 18 तो गोमतीनगर में 19 और गोमती नगर विस्तार में दो लोगों में वायरस मिले। चौक में 12 लोग, हजरतगंज में 15, आशियाना में 10, नाका में सात, हुसैनगंज में छह लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोकभवन तृतीय तल पर समीक्षा अधिकारी पॉजिटिव

लोकभवन के तीसरे तल पर नागरिक उड्डयन विभाग में कार्यरत एक समीक्षा अधिकारी संक्रमित मिला है। शासन ने तृतीय तल को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया है।  

जान गंवाने वालोें में चार राजधानी के
सोमवार को वायरस की चपेट में निरालानगर निवासी बुजुर्ग (72) की केजीएमयू में मौत हो गई। इसी तरह इंटीग्रल कॉलेज में 25 जुलाई को भर्ती कराए गए लखनऊ विवि से रिटायर बुजुर्ग (81) की सोमवार सुबह मौत हो गई। त्रिवेणीनगर निवासी वृद्ध (67) को एरा कॉलेज में भर्ती कराया गया था। दो दिन बाद उनकी मौत हो गई।

मोहनलालगंज के धनुआ सांड गांव निवासी वृद्ध (62) की पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। बस्ती जिले के रामनगर गांधीनगर निवासी 65 वर्षीय वृद्ध की सोमवार को केजीएमयू में मौत हो गई। उन्नाव निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग को रविवार को केजीएमयू में भर्ती कराया गया था। सोमवार को मौत हो गई। इसी तरह मरघट निवासी 63 वर्षीय पुरुष को रविवार को भर्ती कराया गया था, जिनकी सोमवार दोपहर कोरोना वार्ड में मौत हो गई। 

कोविड हॉस्पिटलों को हर चार घंटे में देनी होगी रिपोर्ट 

अब सभी कोविड हॉस्पिटलों को हर चार घंटे में ऑनलाइन अपडेट रिपोर्ट देनी होगी। साथ ही होम क्वारंटीन रोगियों की निगरानी की जिम्मेदारी भी केजीएमयू के इंटर्न को सौंपी जाएगी। डीएम अभिषेक प्रकाश ने बताया कि संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह निर्देश दिया गया है। 

बढे़ंगे 450 बेड
विभिन्न अस्पतालों में 450 बेड बढ़ाने की तैयारी चल रही है। सीएमओ डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि इसमें करीब 50 आईसीयू के बेड बढ़ाए जाएंगे। 

पीजीआई के डॉक्टर पिकैडिली में होंगे क्वारंटीन 
पीजीआई में चार दिन के अंदर कोरोना वार्ड में कार्य करने वाली दो महिला व तीन पुरुष रेजिडेंट पॉजिटिव आए हैं। निदेशक प्रो. आरके धीमान ने बताया कि क्वारंटीन के लिए माहभर के लिए होटल पिकैडिली को किराए पर लिया गया है। 

बीबीएयू का कर्मचारी संक्रमित 

बीबीएयू का एक कर्मचारी सोमवार को कोरोना पॉजिटिव आ गया। दूसरी तरफ, आंबेडकर भवन में तैनात एक गार्ड के परिवार में भी कोई कोरोना संक्रमित था, लेकिन वह ड्यूटी पर आ रहा था। विवि प्रवक्ता डॉ. रचना गंगवार ने कहा कि आंबेडकर भवन और इंजीनियरिंग (वर्क्स) विभाग को सैनिटाइज कराया गया है। इंजीनियरिंग (वर्क्स) विभाग को 29 जुलाई व आंबेडकर भवन 28 तक बंद रहेगा।

झलकारीबाई 48 घंटे के लिए बंद 
सोमवार को एक प्रसूता की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद झलकारीबाई अस्पताल को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है।

बंद रहेगा जिला कोर्ट 
जिला न्यायालय के कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव निकलने की जानकारी पर जिला न्यायाधीश एके ओझा ने कोर्ट परिसर को 28 व 29 को बंद करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed