{"_id":"be8ea5e8ce87a84bb3c729a421cd6b56","slug":"now-combo-lunch-in-shatabdi-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"शताब्दी एक्सप्रेस में फुलप्लेट की जगह कॉम्बो खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शताब्दी एक्सप्रेस में फुलप्लेट की जगह कॉम्बो खाना
निशांत कुमार यादव/लखनऊ
Updated Fri, 18 Oct 2013 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ने राजधानी,शताब्दी और दूरंतो एक्सप्रेस ट्रेनों में खाने की प्लेट महंगी करने के आदेश पर गुरुवार को अमल कर दिया।
विज्ञापन
खाने की दर बढ़ने से किराया महंगा न हो इसके लिए रेलवे ने शताब्दी एक्सप्रेस में फुल थाली की जगह कॉम्बो खाना बेचना शुरू कर दिया।
कॉम्बो खाने के तहत कोल्ड ड्रिंक सहित अलग से मिलने वाले खाने को हटा दिया गया है। इस कारण प्रथम एसी श्रेणी का खाना सस्ता हो गया है।
हां एसी द्वितीय, एसी तृतीय और चेयरकार श्रेणी के यात्रियों पर महंगी थाली का असर दिखायी दिया।
काम्बो ऑफर से इन श्रेणियों के यात्रियों का सफर महंगा हो गया। नई दिल्ली का शताब्दी एक्सप्रेस का एसी प्रथम का किराया 1715 और एसी चेयरकार का 870 रुपये हो गया है।
विज्ञापन
ट्रेन 12003 लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली दूरंतो एक्सप्रेस में पहले जहां एसी प्रथम की फुल प्लेट के दाम 204 रुपये किराए केसाथ लिये जाते थे,वह कॉम्बो खाने के कारण गुरुवार से 190 रुपये हो गई।
विज्ञापन
इस ट्रेन की एसी चेयरकार में 136 रुपये खाने का चार्ज था जो बढ़कर 170 रुपये हो गया है। दिल्ली जाने केलिए राजधानी एक्सप्रेस की एसी प्रथम की थाल 206 रुपये में थी, यह अब 190 रुपये हो गई है।
जबकि एसी द्वितीय व तृतीय में खाने की प्लेट 138 की जगह 170 रुपये में उपलब्ध होगी।