फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   now coldwar on Khadi dept retirement scam

खादी ग्रामोद्योगः रिटायरमेंट घोटाले में आरोप-प्रत्यारोप शुरू

Wed, 08 Jan 2014 08:29 AM IST
महेंद्र तिवारी, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
महेंद्र तिवारी, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Updated Wed, 08 Jan 2014 08:29 AM IST
विज्ञापन
now coldwar on Khadi dept retirement scam

खादी ग्रामोद्योग विभाग के कर्मियों की सेवानिवृत्ति आयु 58 से बढ़ाकर 60 साल करने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई डेढ़ साल पहले ही होनी थी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के एक सवाल ने अफसरों को बचाने का काम किया। तभी से कार्रवाई की यह फाइल वित्त विभाग से खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग के बीच चक्कर काट रही थी।

अब इस मामले में सरकार और विप्ाक्षी आरोप-प्रत्यारोप में लगे हैं।

सूत्रों के अनुसार खादी ग्रामोद्योग बोर्ड में उम्र बढ़ाने का खुलासा 2011 में सेवानिवृत्त हो रहे अफसरों, कर्मियों के बारे में पूछताछ के समय हुआ था।

तब खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, शासन में खादी विभाग और वित्त विभाग के बीच लंबी लिखा पढ़ी में यह बात साफ हुई कि बोर्ड ने अपने अफसरों, कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति उम्र बढ़ाने के लिए सरकार से कोई अनुमति नहीं ली।
विज्ञापन


लिखा पढ़ी यहां तक बढ़ी कि शासन की अनुमति लिए बिना उम्र बढ़ाने की जिम्मेदारी तत्कालीन मुख्य कार्यपालक अधिकारी और वित्त नियंत्रक पर तय करते हुए कार्रवाई की संस्तुति कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकार बताते हैं कि तत्कालीन खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री राजाराम पांडेय ने 22 मई 2012 को कार्रवाई का प्रस्ताव मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के अनुमोदन के लिए भेज दिया था।

मगर मुख्यमंत्री ने अनुमोदन देने के बजाय यह सवाल पूछ लिया कि खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग बोर्ड के कार्मिकों की रिटायरमेंट आयु के संबंध में क्या नीति अपना रहा है?

पिछले डेढ़ साल से शासन में यह फाइल अटकी हुई है और 58 साल की सेवा पूरी कर आगे की ड्यूटी कर रहे अधिकारी व कर्मचारी बेचैन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed